कोटा में 28 से 30 नवंबर तक तीन दिवसीय दुर्लभ सिक्के, नोट और स्टेम्प प्रदर्शनी का आयोजन
कोटा के माहेश्वरी भवन में 28 से 30 नवंबर तक तीन दिवसीय दुर्लभ सिक्के, नोट और स्टेम्प प्रदर्शनी का आयोजन, जिसमें सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य से लेकर स्वतंत्र भारत तक के सिक्कों और दुर्लभ संग्रह का प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शनी सुबह 11 से शाम 6 बजे तक आमजन के लिए खुली रहेगी।

कोटा, 22 नवंबर। शहर के जाहलावाड़ रोड स्थित माहेश्वरी भवन में स्टेम्प्स, कॉइन्स और नोट्स सोसाइटी कोटा द्वारा 28 से 30 नवंबर तक तीन दिवसीय दुर्लभ सिक्के, नोट और स्टेम्प प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। यह प्रदर्शनी सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक आमजन के लिए खुली रहेगी और इसमें देशभर से संग्रहकर्ता और इतिहासप्रेमी शामिल होंगे।
इस प्रदर्शनी के पोस्टर का विमोचन रेडक्रॉस सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश बिरला ने किया। सोसाइटी के फाउंडर सौरभ लोढ़ा और को-फाउंडर शुभम लोढ़ा ने बताया कि प्रदर्शनी में 100 से अधिक स्टॉल्स लगेंगी, जिन पर दुर्लभ संग्रह की झलक देखने को मिलेगी। विशेष रूप से प्रमुख संग्रहकर्ताओं सुधीर तुलस्यान, सोसाइटी के संरक्षक उद्धबदास मरचुनिया और अभिनंदन सेठी के कलेक्शन का भी प्रदर्शन किया जाएगा।
प्रदर्शनी का शुभारंभ राजेश बिरला और जिला कलैक्टर पीयूष समारिया करेंगे। इस अवसर पर इंटेक के कन्वीनर निखिलेश सेठी, नगर निगम कोटा उत्तर के नेता प्रतिपक्ष लव शर्मा और शहर पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम उपस्थित रहेंगे। सोसाइटी के संरक्षक आनंद राठी और नरेंद्र कटियाल ने बताया कि प्रदर्शनी में मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात, असम, तमिलनाडु समेत देशभर के विभिन्न राज्यों से संग्रहकर्ता और प्रशंसक भाग लेंगे।
सौरभ लोढ़ा ने बताया कि इस प्रदर्शनी में सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य से लेकर मुगल काल, ब्रिटिश शासन और स्वतंत्र भारत में जारी किए गए सिक्कों का अनोखा प्रदर्शन होगा। हाल ही में प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर जारी किए गए सिक्के भी प्रदर्शनी में दर्शकों के लिए उपलब्ध होंगे। इसके अतिरिक्त दुर्लभ डाक टिकट, पोस्टकार्ड, अखबार और राजनीतिक दलों व कंपनियों द्वारा जारी किए गए चंदे के कूपन व प्रचार सामग्री का भी प्रदर्शन किया जाएगा।
यह प्रदर्शनी न केवल सिक्कों और स्टेम्प्स के शौकीनों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी, बल्कि ऐतिहासिक महत्व और देश की विविध सांस्कृतिक विरासत को समझने का अवसर भी प्रदान करेगी।
- कोटा दुर्लभ सिक्के प्रदर्शनी 2025कोटा नोट और स्टेम्प प्रदर्शनीJhalawar Road Coin Stamp Exhibitionrare coins exhibition Kota 2025rare stamps and notes exhibition Indiaकोटा में ऐतिहासिक सिक्कों का प्रदर्शनChandragupta Maurya coin display KotaRSS 100 year coin exhibition Indiaस्टॉल्स पर दुर्लभ संग्रह प्रदर्शनीसंग्रहकर्ताओं का कोटा आगमनभारत के पुराने सिक्कों का प्रदर्शनrare postcard and stamp exhibition Kotaकोटा माहेश्वरी भवन प्रदर्शनीइंडिया संग्रहकर्ता और इतिहास प्रेमी इवेंटकोटा में तीन दिवसीय सिक्के और नोट प्रदर्शनीc

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
