ओम बिरला के जन्मदिन पर बोरखेड़ा में विशाल निःशुल्क मल्टी-स्पेशलिटी चिकित्सा एवं रक्तदान शिविर
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के जन्मदिन पर बोरखेड़ा में 4 दिसंबर को आयोजित विशाल निःशुल्क मल्टी-स्पेशलिटी चिकित्सा एवं रक्तदान शिविर में हृदय, स्त्री रोग, मोतियाबिंद सहित विभिन्न रोगों पर विशेषज्ञ परामर्श और स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

कोटा। लोकसभा अध्यक्ष माननीय ओम बिरला के जन्मदिन के अवसर पर जनसेवा की मिसाल पेश करते हुए बोरखेड़ा में 4 दिसंबर को एक विशाल निःशुल्क मल्टी-स्पेशलिटी चिकित्सा एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर कंचन मोहन पैलेस, 120 फीट रोड, बोरखेड़ा में सुबह 8 बजे से सायं 6 बजे तक चलेगा।
इस सामाजिक पहल की प्रेरणा समाजसेवी हरिकृष्ण बिरला और भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश जैन ने दी, जबकि कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिला महामंत्री महावीर नायक 'बिल्लू' कर रहे हैं। शिविर में भाजपा बोरखेड़ा मंडल के मंडल अध्यक्ष मनोज गोस्वामी सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।
शिविर में सुधा मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल की विशेषज्ञ टीम विभिन्न रोगों जैसे कार्डियोलॉजी (हृदय रोग), चेस्ट, मेडिसिन, त्वचा रोग, शिशु रोग, हड्डी रोग, स्त्री रोग, किडनी और नाक-कान-गला पर निःशुल्क परामर्श प्रदान करेगी। इसके अलावा, मोतियाबिंद की निःशुल्क जाँच के साथ ही ईसीजी, हीमोग्लोबिन और ब्लड शुगर जैसी सामान्य जाँचें भी उपलब्ध रहेंगी।
स्वैच्छिक रक्तदान करने वाले स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे, जबकि जिला महामंत्री महावीर नायक 'बिल्लू' द्वारा स्मृति चिन्ह मोमेंटो भी भेंट किया जाएगा। इस शिविर के माध्यम से जनस्वास्थ्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के नागरिकों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श और स्वास्थ्य जांच की सुविधा निःशुल्क प्राप्त होगी।
इस आयोजन ने स्थानीय समाज में सेवा भावना को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में भी एक महत्वपूर्ण संदेश दिया है।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
