कोटा। नववर्ष 2026 के स्वागत को लेकर कोटा शहर एक बार फिर देशभर की सांस्कृतिक और मनोरंजन गतिविधियों के केंद्र में नजर आएगा। 31 दिसंबर की पूर्व संध्या पर राधिका रिसॉर्ट, थेगड़ा रोड पर आयोजित होने वाली भव्य ‘स्टार नाइट–न्यू ईयर पार्टी 2026’ शहरवासियों के लिए संगीत, हास्य और सामाजिक सरोकारों से सजी एक यादगार शाम बनने जा रही है। रात्रि 8 बजे से शुरू होने वाला यह आयोजन कोटा को नववर्ष की दहलीज पर एक एंटरटेनमेंट हब के रूप में स्थापित करेगा।

इस विशेष कार्यक्रम में देश के चर्चित कॉमेडियन एवं कवि प्रताप फौजदार अपनी तीखी व्यंग्यात्मक शैली और सटीक हास्य से दर्शकों को हंसी के ठहाकों से भर देंगे, जबकि लोकप्रिय गायक जे.डी. मेहंदी अपनी टीम के साथ लाइव म्यूजिक परफॉर्मेंस के जरिए युवाओं में जोश और उत्साह का संचार करेंगे। मंच पर सजी यह सितारों की महफिल नववर्ष की उमंग को और भी खास बनाएगी।

कार्यक्रम के आयोजक रॉकी शर्मा ने बताया कि स्टार नाइट में लाइव बैंड, कॉमेडी नाइट, ऊर्जावान डांसिंग ग्रुप और इंडिया गॉट टैलेंट से जुड़े कलाकारों की विशेष प्रस्तुतियां भी शामिल होंगी। अंतरराष्ट्रीय महिला संगीतकार के सुनीता की प्रस्तुति कार्यक्रम को एक अलग ऊंचाई प्रदान करेगी, जबकि पूरे आयोजन का प्रभावशाली मंच संचालन अरुण सिंह चौहान करेंगे।

आयोजकों के अनुसार, इस आयोजन का उद्देश्य केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है। कार्यक्रम से प्राप्त होने वाली आय का उपयोग मूक-बधिर बच्चों की सुविधाओं और आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने में किया जाएगा, जिससे कला और मनोरंजन के साथ सामाजिक जिम्मेदारी का सशक्त संदेश भी समाज तक पहुंचेगा।

स्टार कलाकारों की मौजूदगी, हास्य और संगीत की मधुर प्रस्तुतियों तथा चैरिटी के उद्देश्य के कारण ‘स्टार नाइट–न्यू ईयर पार्टी 2026’ को लेकर कोटा शहर में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। नववर्ष की पूर्व संध्या पर कोटा हंसी, ठहाकों और सुरों की गूंज के साथ न केवल नए साल का स्वागत करेगा, बल्कि सामाजिक संवेदनशीलता की एक सकारात्मक मिसाल भी पेश करेगा।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story