कोटा। शहर में कायस्थ समाज की सामाजिक, सांस्कृतिक और संगठनात्मक शक्ति का भव्य प्रदर्शन उस समय देखने को मिला, जब निःशुल्क युवक-युवती परिचय सम्मेलन के साथ वरिष्ठजन एवं भामाशाह सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम ने न केवल सामाजिक समरसता को मजबूती दी, बल्कि समाज के योगदानकर्ताओं के प्रति कृतज्ञता का भाव भी सशक्त रूप से प्रकट किया।

जिला महामंत्री कमल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि इस अवसर पर समाज के 51 विशिष्ट व्यक्तियों को शॉल, साफा एवं मोतियों की माला पहनाकर सम्मानित किया गया। समारोह का मुख्य उद्देश्य समाजसेवा, दानशीलता और वरिष्ठजनों के अनुभवों को सम्मान देना रहा। कार्यक्रम स्थल पर भगवान चित्रगुप्त का भव्य श्रृंगार कर आकर्षक कटआउट स्थापित किया गया, जिसका विधिवत पूजन किया गया। पूर्व पार्षद राममोहन मित्रा एवं पार्षद चेतना माथुर ने बताया कि चित्रांश बंधुओं ने श्रद्धाभाव से दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया, जिससे पूरे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा और गौरव का भाव व्याप्त हो गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया। जिला महामंत्री कमल कुलश्रेष्ठ के अनुसार समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन, भाजपा नेता पंकज मेहता, विवेव राजवंशी, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप माथुर, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सक्सेना, कार्यक्रम संयोजक नीरज कुलश्रेष्ठ, सह-संयोजक महेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष विनोद सक्सेना, महामंत्री कमल कुलश्रेष्ठ, कोषाध्यक्ष राहुल कुलश्रेष्ठ, संभागीय युवाध्यक्ष ऋषभ माथुर, नितिन भटनागर, महिला अध्यक्ष अनिता माथुर, संभागीय महिला अध्यक्ष नैना सक्सेना, वंदना सक्सेना, शिखा कुलश्रेष्ठ, नलिनी कुलश्रेष्ठ, शिल्पा माथुर, किशोर माथुर, प्रदीपकांत भटनागर, सुदर्शन माथुर, मयूर सक्सेना, हिमांशु भटनागर, शुभम सक्सेना, मोनिका श्रीवास्तव सहित अनेक पदाधिकारी और समाजसेवी उपस्थित रहे।

इसके साथ ही बूंदी से अरुण सक्सेना, बारां से राज सक्सेना, रावतभाटा से कपिल सक्सेना और चित्तौड़गढ़ से जितेश श्रीवास्तव की सहभागिता ने आयोजन को क्षेत्रीय नहीं बल्कि व्यापक सामाजिक स्वरूप प्रदान किया। देशभर से आए 2500 से अधिक चित्रांश बंधुओं की उपस्थिति ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।

समारोह का समापन सामाजिक एकजुटता, नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने और समाज के प्रति समर्पित व्यक्तित्वों को सम्मान देने के संकल्प के साथ हुआ। कोटा में आयोजित यह आयोजन चित्रांश समाज के संगठनात्मक सामर्थ्य और सामाजिक चेतना का प्रभावशाली प्रतीक बनकर उभरा।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story