कोटा। स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने और आमजन को दर्द से राहत दिलाने के उद्देश्य से रोटरी क्लब कोटा नॉर्थ और इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपिस्ट (IAP) कोटा द्वारा नयापुरा स्थित सीबी गार्डन में 23 नवम्बर, रविवार को नि:शुल्क फिजियोथेरेपी एवं फिटनेस कैंप आयोजित किया जा रहा है। सुबह 7:30 से 9:30 बजे तक चलने वाला यह कैंप शहरवासियों को विशेषज्ञ उपचार, जांच और तत्काल परामर्श उपलब्ध कराएगा।

रोटरी क्लब कोटा नॉर्थ के अध्यक्ष रोटेरियन विनय अग्निहोत्री और IAP कोटा के अध्यक्ष डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि कैंप में जॉइंट पेन, बैक पेन, मांसपेशियों की जकड़न, एड़ी, घुटने और कंधे के दर्द जैसी आम समस्याओं की जांच विशेषज्ञ फिजियोथेरेपिस्ट द्वारा की जाएगी। इच्छुक नागरिक सीधे कैंप स्थल पर पहुंचकर ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे और तत्काल लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

आयोजन में रोटरी क्लब की ओर से रो. विनय अग्निहोत्री, रो. डॉ. आर.बी. गुप्ता, रो. रमेश मालव और रो. पार्थ शर्मा सक्रिय योगदान दे रहे हैं। वहीं IAP कोटा की टीम में संरक्षक डॉ. हर्ष राजदीप, डॉ. दीपक यादव (PT), अध्यक्ष डॉ. दिनेश शर्मा, डॉ. दीपेंद्र राठौर (PT), डॉ. मृदुला चौहान (PT), डॉ. अदिति खंडेलवाल (PT), डॉ. दिया श्रीवास्तव (PT), डॉ. जोमा (PT) और कोषाध्यक्ष राहिल इक़बाल सहित कई विशेषज्ञ अपनी सेवाएँ देंगे।

आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ अवश्य उठाएँ और समय पर पहुंचकर अपने दर्द और स्वास्थ्य समस्याओं का प्रभावी समाधान प्राप्त करें। यह कैंप न केवल उपचार का अवसर देगा, बल्कि नागरिकों को फिजिकल फिटनेस के प्रति जागरूक करने का भी महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story