भक्ति, सेवा और सामाजिक सरोकार का संगम: निशान यात्रा के साथ शुरू हुआ दो दिवसीय श्री श्याम महोत्सव
रामपुरा में श्री श्याम कन्या विवाह समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय श्री श्याम महोत्सव का शुभारंभ भव्य निशान यात्रा के साथ हुआ। खाटू श्याम बाबा की आकर्षक झांकी, पुष्प वर्षा, भजन संध्या और पांच कन्याओं के कन्यादान के संकल्प ने आयोजन को भक्ति और सामाजिक सेवा का अनुपम संगम बना दिया।

रामपुरा। श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक दायित्व की त्रिवेणी के रूप में श्री श्याम कन्या विवाह समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय श्री श्याम महोत्सव का शुभारंभ भव्य निशान यात्रा के साथ हुआ। महोत्सव के तहत जहां खाटू श्याम बाबा की भक्ति में पूरा नगर रंगा नजर आया, वहीं समाज सेवा की भावना के अंतर्गत पांच कन्याओं का कन्यादान किए जाने का संकल्प भी लिया गया है।
महोत्सव के पहले दिन श्याम बाबा की भव्य निशान यात्रा टीलेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ हुई, जो फर्नीचर मार्केट, मल्टीपरपज स्कूल, सूरजपोल गेट, कैथूनीपोल थाना, गंदीजी की पुल, पुरानी सब्जी मंडी और अग्रसेन बाजार से होती हुई रामपुरा मुख्य बाजार में संपन्न हुई। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे वातावरण में “खाटू वाले श्याम” के जयकारे गूंजते रहे।
निशान यात्रा में डीजे, बग्घियां और खाटू श्याम बाबा की भव्य झांकी आकर्षण का केंद्र रही। दिल्ली से आए कलाकारों द्वारा फूलों से किए गए श्रृंगार ने झांकी को अलौकिक रूप प्रदान किया। मार्ग में जगह-जगह तोरण द्वार लगाए गए थे और श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर बाबा का स्वागत किया गया। विभिन्न स्थानों पर अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई, जिससे आयोजन की सुव्यवस्थित और भव्यता झलकती रही।
महोत्सव के अंतर्गत आज रात्रि रामपुरा बाजार में भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायिका त्रिशा सुथार सहित अन्य ख्यातनाम कलाकार श्याम भक्ति से ओतप्रोत सुमधुर प्रस्तुतियां देंगे। दो दिवसीय श्री श्याम महोत्सव न केवल धार्मिक आस्था का उत्सव है, बल्कि कन्यादान जैसे सामाजिक सरोकार के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश देने का भी सशक्त माध्यम बनकर उभरा है।
- श्री श्याम महोत्सव रामपुराश्याम कन्या विवाह समितिनिशान यात्रा खाटू श्यामरामपुरा भजन संध्याखाटू श्याम बाबा झांकीकन्यादान कार्यक्रम रामपुराधार्मिक आयोजन राजस्थानShri Shyam Mahotsav RampuraKhatu Shyam Nishan YatraShyam Kanya Vivah SamitiBhajan Sandhya RampuraKhatu Shyam Baba JhankiReligious Festival Rajasthan

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
