कोटा, 21 नवम्बर। रोटरी क्लब कोटा एवं राधावल्लभम के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को धानमंडी क्षेत्र में आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 31 यूनिट रक्त सफलतापूर्वक संग्रहित किया गया। यह विशेष शिविर रोटेरियन अजय विजयवर्गीय के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया, जिसमें उन्होंने अपनी धर्म-पत्नी संध्या विजयवर्गीय के साथ मिलकर रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया।

शिविर में रोटेरियन सदस्य एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ब्लड डोनेशन चेयरमैन रोटेरियन अमित ठाकुर और ब्लड डोनेशन डायरेक्टर रोटेरियन संजय जैन ने बताया कि रोटरी क्लब कोटा इस वर्ष पूरे शहर में “रक्त जागरूकता अभियान” चला रहा है। अभियान के तहत विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से नियमित रूप से रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे शहर में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मदद मिल रही है।

उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब का उद्देश्य है कि लोग अपने जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ या किसी भी शुभ अवसर पर रक्तदान कर समाज में जीवनदायिनी सेवा का उदाहरण प्रस्तुत करें। रोटेरियन अजय विजयवर्गीय ने इस पहल के माध्यम से इसे सजीव उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष मनोज सोनी, सचिव नीरज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष उमेश गोयल सहित अन्य सदस्य नितिन अग्रवाल, डॉ. शैफाली शर्मा, पवन मूंदड़ा, विमल बियानी, दीपक नूवाल, युगल माहेश्वरी, सत्यनारायण मित्तल, सुनील गोयल, जितेंद्र गुप्ता, राकेश मित्तल भी उपस्थित थे।

शिविर की सफलता ने यह संदेश दिया कि सामूहिक प्रयास और सामाजिक सहभागिता से जीवन बचाने वाले इस नेक कार्य में बड़ी संख्या में लोग सक्रिय हो सकते हैं। इस तरह की पहल समाज में रक्तदान की महत्ता को उजागर करने और मानवीय सहयोग की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story