कोटा, 1 दिसम्बर। अग्रवाल समाज के युवाओं और युवतियों के लिए जीवन साथी खोजने का सुनहरा अवसर फिर से कोटा में आने वाला है। अखिल भारतीय अग्रवाल सेवा उत्थान समिति कोटा संभाग के तत्वावधान में 28वां दो दिवसीय विशाल अग्रवाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन 10 और 11 जनवरी को उम्मेदसिंह स्टेडियम, नयापुरा में आयोजित किया जाएगा। सोमवार को इस सम्मेलन के रजिस्ट्रेशन फॉर्म का विमोचन संभागीय आयुक्त अनिल अग्रवाल द्वारा किया गया।

संभाग महामंत्री संजय गोयल ने बताया कि इस वर्ष परिचय सम्मेलन में कोटा शहर के अलावा झालावाड़, जयपुर, बारां, देवली, नीमच, इंदौर, भोपाल, दिल्ली, गुजरात, उदयपुर, बीकानेर और बूंदी समेत कई राज्यों से युवक-युवती और उनके परिवार शामिल होंगे। सम्मेलन में पंजीकरण के लिए कुल 101 केंद्र बनाए गए हैं, जहां इच्छुक प्रतिभागी रजिस्ट्रेशन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। पंजीकरण की अंतिम तिथि 21 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है।

संभागीय अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल ने बताया कि पिछले 20 वर्षों से समिति समाज के योग्य युवाओं और युवतियों को एक मंच पर एकत्रित कर जीवन साथी चुनने का अवसर प्रदान करती आ रही है। इस वर्ष भी कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ और विशिष्ट सदस्य उपस्थित रहेंगे। महिला अध्यक्ष कमला मित्तल और महामंत्री रूपा अग्रवाल ने जानकारी दी कि कार्यक्रम में विशेष अतिथि समाजसेवक संदीप अग्रवाल चांदीवाले एवं नवल किशोर गर्ग जलवाड़ा वाले, महामंत्री गजानंद सिंगल, प्रमोद अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, आशीष गोयल, और लाभांश सिंगल भी उपस्थित रहेंगे।

इस सम्मेलन का आयोजन न केवल समाज में युवाओं के बीच सामंजस्य और मेलजोल बढ़ाने का माध्यम है, बल्कि यह समाज की सांस्कृतिक परंपराओं को संरक्षित करते हुए उन्हें आधुनिक दृष्टिकोण से जोड़ने का भी प्रयास है। अग्रवाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन समाज को एकजुट करने और योग्य जीवन साथी चुनने का विशेष अवसर प्रदान करता है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story