सुषासन और जनसेवा को समर्पित विकास रथ यात्रा: लाडपुरा में जनता से सीधे संवाद में विधायक कल्पना देवी
कोटा के लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र में सुशासन सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित विकास रथ यात्रा में विधायक कल्पना देवी ने मण्डाना, मांदलिया, कोलाना व बावड़ीखेड़ा में जनता से संवाद किया। उन्होंने भजनलाल सरकार के दो वर्षों की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और सुशासन की प्रतिबद्धता को विस्तार से प्रस्तुत किया।

कोटा, 25 दिसम्बर 2025।
राजस्थान सरकार के सफलतम दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सुशासन सेवा पखवाड़ा’ के तहत लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र में विकास की गति और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से गुरुवार को ‘विकास रथ यात्रा’ का आयोजन किया गया। यह रथ यात्रा मण्डाना, मांदलिया, कोलाना एवं बावड़ीखेड़ा क्षेत्रों से होकर गुज़री, जहाँ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की।
लाडपुरा विधायक कल्पना देवी तथा प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा स्वयं इस विकास रथ यात्रा में सम्मिलित हुए। यात्रा के दौरान विधायक कल्पना देवी ने आमजन से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित करते हुए राजस्थान सरकार द्वारा बीते दो वर्षों में किए गए ऐतिहासिक कार्यों, उल्लेखनीय उपलब्धियों और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि भजनलाल सरकार ने सुशासन, विकास और जनसेवा को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बनाकर समाज के हर वर्ग के हित में निरंतर कार्य किया है।
विधायक ने यह भी स्पष्ट किया कि राजस्थान सरकार जनता के हितों के प्रति सदैव संवेदनशील, तत्पर और पूर्णतः प्रतिबद्ध है। जनता का विश्वास ही सरकार की सबसे बड़ी शक्ति है, जिसके बल पर प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों तक विषय पहुंचाने का आश्वासन दिया।
विकास रथ यात्रा के संयोजक रामलाल जी टटवाडिया, सहसंयोजक जगदीश सिंह मोहिल, प्रधान हेमन्त यादव, जिला उपाध्यक्ष रमाकांत गौतम, महेन्द्र चावड़ा, जिला प्रवक्ता कालूलाल जी भील, हरदेव यादव, महावीर चारण, उदयलाल और अमर हाडा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। विकास रथ यात्रा ने लाडपुरा क्षेत्र में सरकार की नीतियों और योजनाओं को लेकर सकारात्मक संदेश देते हुए जनविश्वास को और अधिक सुदृढ़ किया।
- लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र विकास रथ यात्रा कोटासुशासन सेवा पखवाड़ा 2025 राजस्थान सरकारविधायक कल्पना देवी जनसंवाद कोटामण्डाना मांदलिया कोलाना बावड़ीखेड़ा विकास रथभजनलाल सरकार दो वर्ष उपलब्धियांLadpura Vikas Rath Yatra Kota RajasthanKalpana Devi public interaction LadpuraRajasthan Good Governance Service Fortnight 2025BJP development rally Ladpura constituencyKota district political development news

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
