कोटा। मानव सेवा और समर्पण के प्रतीक टीम जीवनदाता के संरक्षक एवं लायंस क्लब कोटा टेक्नो के निदेशक भुवनेश गुप्ता ने अपने जीवन में 109वीं बार रक्तदान कर एक बार फिर समाज के लिए प्रेरणा का काम किया। इस अवसर पर उनके साथ टीम के अन्य सदस्यों नितिन मेहता, भगत शर्मा और अमित गुप्ता ने भी रक्तदान कर सेवा का पुण्य कार्य संपन्न किया।

टीम जीवनदाता सदैव समाज के लिए निरंतर योगदान देने के लिए सक्रिय रहती है। स्वयं रक्तदान कर दूसरों को प्रेरित करना इस टीम का मुख्य उद्देश्य है। इस दिन नितिन मेहता ने 42वीं बार, भगत शर्मा ने 98वीं बार रक्तदान किया। भुवनेश गुप्ता ने कहा कि रक्तदान मानवता का सर्वोत्तम कार्य है, यह खून से खून का रिश्ता जोड़ने का सबसे पवित्र माध्यम है। एक यूनिट रक्त किसी के जीवन की रक्षा कर सकता है और परिवार के लिए खुशियों का कारण बन सकता है।

भुवनेश गुप्ता ने पूर्व में 70 बार एसडीपी डोनेशन भी किया है, जिससे उनका कुल डोनेशन अब 179 बार हो चुका है। उनके सतत प्रयास और सेवा भाव से सैकड़ों युवाओं ने रक्तदान को अपने जीवन का संकल्प और संस्कार बनाया है। टीम जीवनदाता का यह योगदान न केवल समाज में रक्तदान की संस्कृति को बढ़ावा देता है, बल्कि मानवता के प्रति समर्पण का भी प्रतीक है।

इस कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश गया कि सेवा और मानवता का मार्ग केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि समाज के हर वर्ग को इसमें सहभागी बनाना आवश्यक है। टीम जीवनदाता का यह प्रयास समाज में स्वास्थ्य और मानवता के मूल्यों को मजबूत करता है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story