कोटा। दिगंबर जैन समाज में विवाह योग्य युवाओं के लिए जीवनसाथी चयन को सशक्त और पारिवारिक मूल्योन्मुख बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में राष्ट्रीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन के पोस्टर एवं पंजीकरण फॉर्म का भव्य वर्कशॉप 16 दिसंबर 2025 को नासियां जी अतिशय क्षेत्र परिसर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर सम्मेलन के महत्व, उद्देश्य और कार्यप्रणाली पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिशय क्षेत्र के अध्यक्ष जम्बू जैन सर्राफ ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान व्यस्त जीवनशैली में पारंपरिक रूप से जीवनसाथी ढूँढना चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है। ऐसे में यह सम्मेलन परिवारों को सीधे संवाद और आपसी समझ के आधार पर सही निर्णय लेने का अवसर प्रदान करता है। इससे न केवल समय और धन की बचत होती है, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों के अनुरूप विवाह भी सुनिश्चित होता है।

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय प्रभारी जे. के. जैन ने सम्मेलन की महत्ता, उद्देश्य एवं प्रविष्टियों की प्रक्रिया पर विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने समाज के सभी परिवारों से अधिक से अधिक आवेदन पत्र भरने एवं युवाओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

वर्कशॉप में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप लेडीज यूनिटी की अध्यक्षा मधु शाह और सचिव कविता दुगेरिया ने आश्वस्त किया कि समिति अधिकतम संख्या में युवक-युवतियों का पंजीकरण कराएगी, ताकि आगामी 25 जनवरी 2026 को इंदौर में आयोजित होने वाला राष्ट्रीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन प्रभावी और सार्थक रूप से संपन्न हो सके।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष सुरेश हरसौरा, रीजन अध्यक्ष अनिल ठौरा, राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव राकेश पाटौदी, राष्ट्रीय समन्वयक पीयूष जैन, जिनेश जैन (दादाबाड़ी), संजय दुगेरिया, संजय सिंह, चंदन जैन, शालिनी गर्ग, विमलेश कासलीवाल, महेंद्र लक्ष्मी गोधा, नम्रता सहित समाज एवं सोशल ग्रुप के अनेक पदाधिकारी और गणमान्यजन उपस्थित रहे।

अंत में मंत्री महेंद्र कासलीवाल ने सभी अतिथियों और उपस्थित समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें अल्पाहार के लिए आमंत्रित किया। यह पहल युवाओं को उनके जीवनसाथी चयन के लिए पारिवारिक और सामाजिक दृष्टि से समर्थित मंच प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हो रही है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story