17 सदस्यों को 1.22 करोड़ का ऋण मंजूर, OTS योजना का 30 सितंबर तक अंतिम मौका
कोटा नागरिक सहकारी बैंक की बैठक में 22 बिंदुओं पर चर्चा हुई। 17 सदस्यों को 1.22 करोड़ के ऋण मिले, OTS का अंतिम अवसर 30 सितंबर तक है।

तस्वीर में रावतभाटा रोड स्थित प्रधान कार्यालय के सभागार में अध्यक्ष राजेश कृष्ण बिरला की अध्यक्षता में आयोजित कोटा नागरिक सहकारी बैंक की संचालक मंडल एवं ऋण समिति की बैठक में अधिकारी और सदस्य मौजूद नजर आ रहे हैं।
कोटा नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड, कोटा की संचालक मंडल एवं ऋण समिति की बैठक रावतभाटा रोड स्थित बैंक के प्रधान कार्यालय में अध्यक्ष राजेश कृष्ण बिरला की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में बैंक की वित्तीय स्थिति, ऋण वितरण, एनपीए वसूली और एकमुश्त ऋण समाधान योजना (OTS) सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन किया गया। बैठक में 17 सदस्यों को 1.22 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृत एवं वितरित किए गए।
प्रबंध संचालक बीना बैरवा ने बताया कि बैठक में सीआरआर एवं एसएलआर की अनुपालना, ओटीएस योजना, वित्तीय विवरण एवं एलएफएआर रिपोर्ट के अनुमोदन, जमाओं की समीक्षा, एनपीए वसूली, ग्राहक सेवा, बैंक के तलपट एवं आय-व्यय की समीक्षा, सुरक्षा व्यवस्था, इंटर-ब्रांच एवं बैंक रीकन्सिलिएशन तथा प्रतिभूति निवेश सहित कुल 22 बिंदुओं के एजेंडे पर विचार-विमर्श किया गया। सभी विषयों पर आवश्यक अनुमोदन किए गए।
अध्यक्ष राजेश कृष्ण बिरला ने बताया कि एकमुश्त ऋण समाधान योजना-2025 (संशोधित) के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने ऋण खाताधारकों से अपील की कि ओटीएस योजना का लाभ उठाने के लिए 30 सितंबर तक अंतिम अवसर है। पात्र खाताधारकों को निर्धारित अवधि में योजना का लाभ उठाने की अपील की गई।
बैठक में एनपीए वसूली की भी समीक्षा की गई। अध्यक्ष बिरला ने वसूली कार्य को लेकर आवश्यक दिशानिर्देश दिए और इसे अधिक प्रभावी बनाने के लिए टीम गठित कर कार्य करने की बात कही।
जून 2026 तक बैंक की वित्तीय स्थिति की भी समीक्षा की गई। इस दौरान बैंक की कुल जमाएं 824.14 करोड़ रुपये दर्ज की गईं, जबकि ऋण वितरण 296.65 करोड़ रुपये से अधिक रहा। वहीं, 17 सदस्यों को 1.22 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृत एवं वितरित किए गए।
बैठक में उपाध्यक्ष हेमराज सिंह हाड़ा, बोर्ड संचालक महेंद्र कुमार शर्मा, सुरेश चंद्र काबरा, शैलेन्द्र ऋषि, महावीर सुवालका, अशोक मीणा, नंदलाल प्रजापति, तनिषा बादल, सहवर्तित संचालक नवनीत जाजू, प्रेम भाटिया सहित बीओएम अध्यक्ष ओम माहेश्वरी, जगदीश जिंदल, महेश अजमेरा तथा सदस्य सुरेंद्र गोयल विचित्र एवं राजेंद्र कुमार जैन उपस्थित रहे। बैंक की वित्तीय स्थिति, ऋण वितरण और एनपीए वसूली के साथ बैठक में ओटीएस योजना की समयसीमा को भी प्रमुखता से रखा गया।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
