सुखबावड़ी मारपीट मामले में पाटिया पुलिस की कार्रवाई, 8 आरोपी गिरफ्तार, पाबंद कर जमानत पर किए रिहा
सुखबावड़ी गांव में मारपीट और शांति भंग के मामले में पाटिया थाना पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर पाबंद किया। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

खेरवाड़ा उपखंड के नयागांव स्थित पाटिया थाना पुलिस ने सुखबावड़ी गांव में मारपीट एवं शांति भंग के मामले में कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपियों को नियमानुसार पाबंद करने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया।
थानाधिकारी देवी लाल मीणा ने बताया कि प्रकरण संख्या 105/2026 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज मामले में पुलिस ने कार्रवाई की। इस दौरान प्रकाश पुत्र भूरा खराड़ी (43), लक्ष्मण पुत्र भूरा खराड़ी (35), गणेश उर्फ गणपतलाल पुत्र भूराजी खराड़ी (36), भूरा पुत्र नाथजी खराड़ी (70), सोहनलाल पुत्र भूराजी खराड़ी (40), शांतिलाल पुत्र नाथजी खराड़ी (60), समरीदेवी पत्नी भूरा खराड़ी (67) तथा मंजूला देवी पत्नी अल्पेश खराड़ी (19) निवासी सुखाबावड़ी को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें पाबंद किया तथा बाद में जमानत पर रिहा कर दिया। मामले में अग्रिम अनुसंधान एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)
दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।
उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।
वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।
