करौली। शहर के बीच से गुजर रहे राष्ट्रीय मार्ग 11 वीं के पुनर्निर्माण कार्य के दौरान पूर्व में स्थापित स्पीड ब्रेकरों को यथावत रखने की मांग को लेकर करौली के वार्ड वासियों ने शनिवार को जोरदार प्रदर्शन किया। वार्ड पार्षद धर्म मीणा के नेतृत्व में स्थानीय नागरिकों ने शहर में बढ़ते सड़क हादसों को रोकने के उद्देश्य से हाईवे पर स्पीड ब्रेकरों की आवश्यकता पर अपनी आवाज उठाई।

वार्ड वासियों का आक्रोश उस समय बढ़ गया जब हाईवे अथॉरिटी के सहायक अभियंता ने नई सड़क योजना में स्पीड ब्रेकर न बनाने की बात कही। तीन बड़े चौराहों पर एकत्रित होकर प्रदर्शन कर रहे वार्ड वासियों ने इस मुद्दे को प्रशासन के सामने रखने की ठान ली।

प्रदर्शनकारियों ने करौली जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना और उपखंड अधिकारी प्रेमराज मीना से मुलाकात कर अपनी मांग रखी। इस दौरान जिला कलेक्टर एवं उपखंड अधिकारी ने हाईवे निर्माण में शामिल सहायक अभियंता, कनिष्क अभियंता एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर वार्ड वासियों की चिंता को गंभीरता से लिया। अधिकारियों ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से पूर्व निर्धारित स्पीड ब्रेकरों को यथावत रखने की वार्ता की और आपसी सहमति बनी।

वार्ड वासियों ने प्रशासन के इस कदम का स्वागत किया, लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि हाईवे निर्माण में यातायात सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु स्पीड ब्रेकरों को स्थापित नहीं किया गया, तो उन्हें मजबूरन आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इस घटना ने शहर में सड़क सुरक्षा और नागरिक सुरक्षा के महत्व को एक बार फिर उजागर कर दिया।

Rajendra Kumbhakar, Karauli

Rajendra Kumbhakar, Karauli

नाम: राजेन्द्र प्रसाद कुम्भाकर

वर्तमान पद: करौली जिला रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: करौली जिला मुख्यालय, हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम, और मंडरायल (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासनिक खबरें, राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, और शिक्षा

परिचय 

राजेन्द्र प्रसाद कुंभकार राजस्थान के करौली जिले के जिला रिपोर्टर हैं। वह पिछले 6 महीने से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं। वह मुख्य रूप से करौली जिला मुख्यालय की प्रशासनिक खबरों के साथ-साथ पूरे जिले के अंतर्गत आने वाले हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम और मंडरायल क्षेत्रों की राजनीतिक, आपराधिक, स्वास्थ्य और शैक्षणिक गतिविधियों को कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव । 'प्रातःकाल' से जुड़ने से पहले वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों, डिजिटल ऐप्स और समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं:

  • टीएनआई आवाज
  • समाचार प्लस
  • न्यूज भारत
  • दैनिक भास्कर डिजिटल
  • पब्लिक एप
  • शुरू एप
  • करौली नायक (दैनिक समाचार पत्र)
  • राजस्थान की राजनीति (दैनिक समाचार पत्र)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story