कार्यक्रम का आयोजन और भव्य स्वागत

विश्व आर्द्र भूमि दिवस करौली जिले के मामचारी बांध पर सोमवार को मनाया गया। इस विशेष अवसर पर मामचारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने रैली निकाली। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने उपवन संरक्षक सुमित बंसल तथा क्षेत्रीय वन अधिकारी करौली का माला एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया।

प्रतियोगिता और पुरस्कार वितरण

  • मामचारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
  • उपवन संरक्षक बंसल ने चित्र कला प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किया।
  • समारोह के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

आर्द्र भूमि का महत्व

"उपवन संरक्षक द्वारा आर्द्र भूमि दिवस के महत्व को बच्चों को बताया।"

इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण और आर्द्र भूमि की उपयोगिता के प्रति जागरूक किया गया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story