करौली। शिक्षा के माध्यम से समाज में जागरूकता और आत्मनिर्भरता की ज्योति जलाने के उद्देश्य से ‘उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम’ के तहत सोमवार को सपोटरा उपखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में सपोटरा विधायक हंसराज मीणा उपस्थित रहे। इस अवसर पर पीईईओ, साक्षरता प्रभारी, सर्वेयर, शिक्षक और शिक्षा विभाग के अधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कार्यशाला का शुभारंभ दोपहर चार बजे हुआ, जहां कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में साक्षरता अभियान को नई दिशा देना और नवाचार आधारित शिक्षण पद्धतियों के माध्यम से निरक्षरों को शिक्षा के दायरे में लाना बताया गया। प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रतिभागियों को साक्षरता सूचकों की पहचान, सर्वे प्रक्रिया, शिक्षण सामग्री के प्रभावी उपयोग तथा फील्ड स्तर पर कार्य योजना तैयार करने की विस्तृत जानकारी दी गई।

मुख्य अतिथि विधायक हंसराज मीणा ने अपने संबोधन में कहा कि “शिक्षा ही समाज की वास्तविक शक्ति है। जब हर नागरिक शिक्षित होगा, तभी वह सशक्त निर्णय ले सकेगा और विकास की मुख्यधारा से जुड़ पाएगा।” उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में साक्षरता को जनआंदोलन का रूप देने का आह्वान करते हुए शिक्षकों और सर्वेयरों से कहा कि वे अपने कार्य को मिशन भावना से निभाएं।

इस अवसर पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लखन लाल मीणा और ब्लॉक समन्वयक धनीराम मीणा ने नवभारत साक्षरता मिशन की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के निरक्षरों को पढ़ना-लिखना और गणना कौशल सिखाया जाएगा, साथ ही डिजिटल और वित्तीय साक्षरता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा ताकि हर व्यक्ति आधुनिक भारत की प्रगति में सहभागी बन सके।

कार्यशाला में नोडल प्रधानाचार्य केदार लाल मीणा, ब्लॉक टीम, विद्यालय स्टाफ, ग्राम स्तर के साक्षरता कर्मी तथा विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित रहे। सत्र के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण सामग्री वितरित की गई और ‘साक्षर सपोटरा’ के लक्ष्य को प्राप्त करने का संकल्प लिया गया। यह आयोजन शिक्षा विभाग की उस प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा, जिसमें हर व्यक्ति को ज्ञान और साक्षरता के माध्यम से सशक्त भारत की नींव से जोड़ा जा रहा है।

Rajendra Kumbhakar, Karauli

Rajendra Kumbhakar, Karauli

नाम: राजेन्द्र प्रसाद कुम्भाकर

वर्तमान पद: करौली जिला रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: करौली जिला मुख्यालय, हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम, और मंडरायल (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासनिक खबरें, राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, और शिक्षा

परिचय 

राजेन्द्र प्रसाद कुंभकार राजस्थान के करौली जिले के जिला रिपोर्टर हैं। वह पिछले 6 महीने से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं। वह मुख्य रूप से करौली जिला मुख्यालय की प्रशासनिक खबरों के साथ-साथ पूरे जिले के अंतर्गत आने वाले हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम और मंडरायल क्षेत्रों की राजनीतिक, आपराधिक, स्वास्थ्य और शैक्षणिक गतिविधियों को कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव । 'प्रातःकाल' से जुड़ने से पहले वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों, डिजिटल ऐप्स और समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं:

  • टीएनआई आवाज
  • समाचार प्लस
  • न्यूज भारत
  • दैनिक भास्कर डिजिटल
  • पब्लिक एप
  • शुरू एप
  • करौली नायक (दैनिक समाचार पत्र)
  • राजस्थान की राजनीति (दैनिक समाचार पत्र)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story