करौली, 24 नवंबर: जिला क्षय रोग निवारण केंद्र में आज स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की गई। सीएमएचओ डॉ. जयंतीलाल मीणा ने अल्ट्रा पोर्टेबल एक्स-रे मशीन का फीता काटकर इसका औपचारिक उद्घाटन किया। यह अत्याधुनिक मशीन जिला प्रशासन को प्राप्त हुई है और इसका उद्देश्य फेफड़ों की स्क्रीनिंग कर संभावित टीबी मरीजों की पहचान करना है।

उद्घाटन समारोह में सीएमएचओ ने कहा कि यह मशीन मिनटों में मरीज की जांच कर सकती है, जिससे प्रारंभिक स्तर पर ही टीबी का पता लगाकर समय पर उपचार सुनिश्चित किया जा सकेगा। उन्होंने यह भी बताया कि अब आयोजित स्वास्थ्य शिविरों में यह उपकरण आसानी से ले जाकर स्क्रीनिंग की जा सकेगी।

डीटीओ डॉ. धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने तकनीकी विवरण साझा करते हुए बताया कि यह एआई-संचालित पोर्टेबल किट मरीज को एक प्लेट के सामने खड़ा कर फोटो खींचती है। मशीन कंप्यूटर से सीधे जुड़ी होने के कारण उसी समय एआई विश्लेषण करता है और संभावित टीबी का संकेत देता है। यदि संदेह पाया जाता है, तो मरीज को अन्य परीक्षणों के लिए भेजा जाता है।

यह उपकरण स्थिर अस्पताल एक्स-रे मशीनों के समान कार्य करता है, लेकिन हल्का, बैटरी-संचालित और आसानी से ले जाने योग्य है। इसका वजन केवल 1.8 से 2.8 किलो है और इसे बैकपैक में आसानी से रखा जा सकता है। यह किट डिजिटल एक्स-रे बीम जनरेटर, फ्लैट डिजिटल डिटेक्टर, तिपाई, एआई-सक्षम लैपटॉप और तकनीशियनों के लिए लेड एप्रन के साथ आती है। एक बार चार्ज करने पर यह 100 से अधिक एक्स-रे ले सकती है।

उद्घाटन कार्यक्रम में डॉ. जगमोहन मीणा, जिला कार्यक्रम अधिकारी आशुतोष पांडे, एलटी अनिल शर्मा, दुष्यंत शुक्ला, केशव नारायण शर्मा और टीबी हॉस्पिटल का अन्य स्टाफ उपस्थित थे। इस अत्याधुनिक उपकरण के आने से करौली जिले में टीबी नियंत्रण में न केवल तेजी आएगी, बल्कि स्वास्थ्य सेवा को ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुँचाने में भी महत्वपूर्ण मदद मिलेगी।

Rajendra Kumbhakar, Karauli

Rajendra Kumbhakar, Karauli

नाम: राजेन्द्र प्रसाद कुम्भाकर

वर्तमान पद: करौली जिला रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: करौली जिला मुख्यालय, हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम, और मंडरायल (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासनिक खबरें, राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, और शिक्षा

परिचय 

राजेन्द्र प्रसाद कुंभकार राजस्थान के करौली जिले के जिला रिपोर्टर हैं। वह पिछले 6 महीने से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं। वह मुख्य रूप से करौली जिला मुख्यालय की प्रशासनिक खबरों के साथ-साथ पूरे जिले के अंतर्गत आने वाले हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम और मंडरायल क्षेत्रों की राजनीतिक, आपराधिक, स्वास्थ्य और शैक्षणिक गतिविधियों को कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव । 'प्रातःकाल' से जुड़ने से पहले वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों, डिजिटल ऐप्स और समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं:

  • टीएनआई आवाज
  • समाचार प्लस
  • न्यूज भारत
  • दैनिक भास्कर डिजिटल
  • पब्लिक एप
  • शुरू एप
  • करौली नायक (दैनिक समाचार पत्र)
  • राजस्थान की राजनीति (दैनिक समाचार पत्र)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story