करौली। अंता विधानसभा उपचुनाव की हलचल अब पड़ोसी जिलों में भी महसूस की जा रही है। करौली जिले के ससेडी गाँव में सोमवार दोपहर एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जब ग्रामीणों ने शीतला माता मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना आयोजित की। इस धार्मिक अनुष्ठान का उद्देश्य निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा की चुनावी विजय की कामना करना था।

दोपहर करीब तीन बजे गाँव के प्रमुख पंचों और पटेलों ने मंदिर परिसर में एकत्र होकर अगरबत्ती और प्रसाद चढ़ाया। शीतला माता के जयकारों के बीच पूरे श्रद्धाभाव से ग्रामीणों ने नरेश मीणा की सफलता की प्रार्थना की। पूजा के बाद प्रसाद का वितरण किया गया और मंदिर परिसर भक्ति और चुनावी उत्साह से गूंज उठा।

मंदिर के बाहर, चाय की थड़ियों पर भी राजनीतिक चर्चाओं का दौर चलता रहा। ग्रामीण हार-जीत के संभावित आंकड़ों और चुनावी समीकरणों पर गहराई से मंथन करते दिखाई दिए। ससेडी, सुंदरपुरा और शंकरपुरा जैसे आसपास के गांवों से भी लोग इस अवसर पर पहुंचे थे। इस दौरान राम सिंह पटेल (शंकरपुरा), पृथ्वी पटेल (सुंदरपुरा ससेडी), भंवरलाल मीणा, पटेल रमेश मीणा, हटीला महावर सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

अंता उपचुनाव के परिणामों को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्सुकता का माहौल है। करौली सहित आसपास के इलाकों में भी मतदाताओं और समर्थकों की निगाहें इस उपचुनाव के परिणाम पर टिकी हुई हैं। ससेडी गाँव की यह सामूहिक पूजा यह दर्शाती है कि अंता का चुनावी प्रभाव अब स्थानीय जनभावनाओं और आस्था से भी जुड़ चुका है।

Rajendra Kumbhakar, Karauli

Rajendra Kumbhakar, Karauli

नाम: राजेन्द्र प्रसाद कुम्भाकर

वर्तमान पद: करौली जिला रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: करौली जिला मुख्यालय, हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम, और मंडरायल (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासनिक खबरें, राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, और शिक्षा

परिचय 

राजेन्द्र प्रसाद कुंभकार राजस्थान के करौली जिले के जिला रिपोर्टर हैं। वह पिछले 6 महीने से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं। वह मुख्य रूप से करौली जिला मुख्यालय की प्रशासनिक खबरों के साथ-साथ पूरे जिले के अंतर्गत आने वाले हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम और मंडरायल क्षेत्रों की राजनीतिक, आपराधिक, स्वास्थ्य और शैक्षणिक गतिविधियों को कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव । 'प्रातःकाल' से जुड़ने से पहले वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों, डिजिटल ऐप्स और समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं:

  • टीएनआई आवाज
  • समाचार प्लस
  • न्यूज भारत
  • दैनिक भास्कर डिजिटल
  • पब्लिक एप
  • शुरू एप
  • करौली नायक (दैनिक समाचार पत्र)
  • राजस्थान की राजनीति (दैनिक समाचार पत्र)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story