सूरौठ नगरपालिका के नवगठित बोर्ड की पहली साधारण सभा की बैठक में दूषित पेयजल आपूर्ति, लीकेज पाइपलाइन और कस्बे की लंबे समय से लंबित मूलभूत समस्याओं का मुद्दा प्रमुखता से उठा। पार्षदों ने जलदाय विभाग की जर्जर पाइपलाइनों से नालियों का गंदा पानी घरों तक पहुंचने की समस्या उठाते हुए संबंधित विभागों से समाधान की मांग की। बैठक में खराब सड़कें, अतिक्रमण, अवरुद्ध नालियां और अन्य नागरिक समस्याओं पर भी चर्चा हुई।

नगरपालिका सूरौठ के नवगठित बोर्ड की साधारण सभा की पहली बैठक बुधवार को पालिका सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगरपालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष कमला महावर ने की। इसमें तहसीलदार एवं कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

बैठक के दौरान अधिकतर पार्षदों ने कस्बा सूरौठ में विभिन्न स्थानों पर जलदाय विभाग की पाइपलाइनों में लीकेज होने से दूषित पानी की आपूर्ति का मुद्दा पुरजोर ढंग से उठाया। पार्षदों ने कहा कि पाइपलाइनों के जर्जर होने के कारण नालियों का गंदा पानी उनमें पहुंच रहा है, जिससे घरों में नलों के जरिए दूषित पानी आ रहा है। उन्होंने इस समस्या के समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया।

बैठक में पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों की प्रमुख समस्याएं सदन के समक्ष रखीं। लंबे समय से चली आ रही खराब सड़कों, अतिक्रमण और नालियों के अवरुद्ध होने जैसी मूलभूत समस्याओं पर भी चर्चा की गई। इस दौरान अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार, पीडब्ल्यूडी जेईएन ध्यानसिंह पोसवाल, जलदाय विभाग के जेईएन विनीत पाराशर, बिजली निगम के जेईएन राजेश मीणा, नगरपालिका जेईएन राजीव धाकड़, वरिष्ठ लिपिक अरिहंत जैन, सफाई निरीक्षक खेमराज मीणा और सहायक कर्मचारी जमील खान सहित अन्य कर्मचारियों ने पार्षदों की समस्याएं सुनीं।

पालिका अध्यक्ष कमला महावर ने संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर मूलभूत समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया।

बैठक में पार्षद मोहित सिंह सुल्तानोत ने आम रास्तों से अतिक्रमण हटाने, पट्टा जारी करने की प्रक्रिया शुरू करने, सूरौठ में बस स्टैंड के लिए भूमि आवंटित करवाने और सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग रखी।

पार्षद राहुल नांगरिया ने वार्ड संख्या 3 में रोड लाइट लगाने, नालियों और सड़क की मरम्मत करवाने, हर घर नल योजना को चालू करवाने तथा बाजार में पिक टॉयलेट का निर्माण करवाने की मांग की।

वहीं, पार्षद अभयसिंह मीणा ने ब्राह्मणों का नंगला जाने वाले रास्ते में जलभराव की समस्या का समाधान करवाने और श्मशान स्थल पर पेयजल टंकी बनवाने की बात कही। पार्षद आशीष खटीक ने नालियों की सफाई करवाने और सड़क निर्माण की मांग उठाई।

नवगठित बोर्ड की पहली बैठक में पेयजल से लेकर सड़क, सफाई, अतिक्रमण और नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर पार्षदों की ओर से रखी गई मांगों के बाद अब संबंधित विभागों के समन्वय से इन समस्याओं के समाधान की दिशा में कार्रवाई की अपेक्षा है।

Rajendra Kumbhakar, Karauli

Rajendra Kumbhakar, Karauli

नाम: राजेन्द्र प्रसाद कुम्भाकर

वर्तमान पद: करौली जिला रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: करौली जिला मुख्यालय, हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम, और मंडरायल (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासनिक खबरें, राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, और शिक्षा

परिचय 

राजेन्द्र प्रसाद कुंभकार राजस्थान के करौली जिले के जिला रिपोर्टर हैं। वह पिछले 6 महीने से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं। वह मुख्य रूप से करौली जिला मुख्यालय की प्रशासनिक खबरों के साथ-साथ पूरे जिले के अंतर्गत आने वाले हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम और मंडरायल क्षेत्रों की राजनीतिक, आपराधिक, स्वास्थ्य और शैक्षणिक गतिविधियों को कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव । 'प्रातःकाल' से जुड़ने से पहले वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों, डिजिटल ऐप्स और समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं:

  • टीएनआई आवाज
  • समाचार प्लस
  • न्यूज भारत
  • दैनिक भास्कर डिजिटल
  • पब्लिक एप
  • शुरू एप
  • करौली नायक (दैनिक समाचार पत्र)
  • राजस्थान की राजनीति (दैनिक समाचार पत्र)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story