करौली, 18 दिसंबर। राज्य सरकार के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर जनता को सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी प्रदान करने हेतु करौली जिले में विधानसभावार एलईडी मोबाईल वैन जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान का उद्देश्य केवल जन-जागरूकता ही नहीं बल्कि जनता के बीच सरकार के प्रति विश्वास और योजनाओं के अधिकतम लाभार्थियों तक पहुँच सुनिश्चित करना भी है।

गुरूवार को यह रथ विधानसभा क्षेत्र टोडाभीम की ग्राम पंचायत मान्नोज, शहराकर, भण्डारी अन्दरूनी, खोहरा व पदमपुरा हिण्डौन, पंचायत समिति हिण्डौन, हुक्मीखेडा, ढिढौरा, सूरौठ, बाईजट्ट, भुकरावली व जटवाडा सपोटरा की ग्राम पंचायत चौडागांव, नारौली डांग, खेडला, जीरौता व बडौदा तथा करौली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चिनायटा, भंगो, बझेडा, कांचरौली व खेडा स्थित राजीव गांधी सेवा केन्द्रों तक पहुंचकर आमजन को सरकार की योजनाओं से रूबरू कराया। ग्रामीणों ने रथों का स्वागत करते हुए इस पहल की सराहना की।

इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक धर्मेन्द्र कुमार मीना ने बताया कि अभियान के दौरान विभाग द्वारा तैयार की गई फोल्डर सामग्री जैसे कि समृद्ध किसान-खुशहाल राजस्थान, संस्कृति और विरासत, हरियालो राजस्थान, महिला शक्ति, श्रमिकों की उन्नति, ऑपरेशन सिंदूर, अग्रणी राजस्थान, युवा शक्ति, फ्लैगशिप योजनाएँ, बढ़ता विकास का रथ, पॉकेट बुकलेट और दो वर्ष पर आधारित अन्य जानकारी भी ग्रामीणों को वितरित की गई। इन सामग्रियों का उद्देश्य ग्रामीणों को योजनाओं की संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराना और उन्हें लाभ लेने के लिए प्रेरित करना है।

हुक्मीखेडा में जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना ने एलईडी मोबाईल वैन जागरूकता रथ का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रथ द्वारा किए जा रहे प्रचार प्रसार की जानकारी ली और उपस्थित ग्रामीणों से केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आग्रह किया। कलेक्टर ने रथ के संचालक और तकनीशियन से भी बातचीत की। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी हिण्डौन हेमराज गुर्जर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद थे।

इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच और जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की उम्मीद है। एलईडी मोबाईल वैन अभियान ने यह संदेश दिया कि सरकारी योजनाएं केवल कागजों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सीधे जनता तक पहुंचकर उनके जीवन में बदलाव लाने में सक्षम हैं।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story