करौली, जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 को गति देने के लिए प्रशासनिक मशीनरी पूर्ण सक्रिय है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत निर्वाचन क्षेत्र हिण्डौन में ईआरओ ने शुक्रवार को फील्ड भ्रमण कर बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा किए जा रहे परिगणना प्रपत्रों के वितरण एवं संकलन की स्थिति का निरीक्षण किया। फील्ड में पहुंचे ईआरओ ने न केवल कार्यों की प्रगति को परखा बल्कि मतदाताओं को जागरूक करने तथा ऑनलाइन प्रपत्र भरने की सुविधाओं को अधिक व्यापक रूप से प्रचारित करने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान ईआरओ ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत हर पात्र मतदाता अपने गणना प्रपत्र को ऑनलाइन भरकर भी जमा करा सकता है। निर्वाचन विभाग ने इस प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो ट्यूटोरियल अपलोड किए हैं, ताकि लोग बिना किसी बाधा के डिजिटल माध्यम से प्रपत्र भर सकें। उन्होंने बीएलओ को निर्देशित किया कि इलेक्ट्रोल लिटरेसी क्लब के माध्यम से युवाओं में जागरूकता बढ़ाई जाए और प्रोफेशनल संस्थानों में भी समन्वय कर अधिक से अधिक लोगों को ऑनलाइन सुविधा से जोड़ने का प्रयास किया जाए।

ईआरओ ने स्पष्ट किया कि यदि किसी परिवार के सदस्य को गणना प्रपत्र नहीं मिला है, तो संभव है कि वह किसी अन्य विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में दर्ज हो। ऐसे मामलों में प्रपत्र उसी क्षेत्र से जारी किया जाएगा, जहां संबंधित व्यक्ति का नाम पंजीकृत है। वहीं पुरानी मतदाता सूचियों में नाम नहीं होने की स्थिति में बीएलओ परिवार के अन्य सदस्यों से संबंध स्थापित कर मेपिंग सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यदि बीएलओ गणना प्रपत्र वितरित या संकलित करने नहीं पहुंचे हैं, तो मतदाता प्रपत्र पर अंकित बीएलओ के मोबाइल नंबर पर संपर्क करें या निर्वाचन विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध ‘बुक ए कॉल विद बीएलओ’ विकल्प का उपयोग करें।

इस निरीक्षण के साथ ही उप जिला निर्वाचन अधिकारी हेमराज परिडवाल ने जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने तथा अपने आश्रित परिवारजनों के गणना प्रपत्र आगामी दो दिनों में ऑनलाइन भरकर संबंधित सूचना विभाग को उपलब्ध कराएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह प्रक्रिया लोकतांत्रिक प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए अनिवार्य है और प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी इसकी समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करें।

जिले के प्रशासन ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान अपने विवरण की शुद्धता की पुष्टि करें और सक्रिय भागीदारी निभाते हुए लोकतंत्र की मजबूती में अपना योगदान दें।

Rajendra Kumbhakar, Karauli

Rajendra Kumbhakar, Karauli

नाम: राजेन्द्र प्रसाद कुम्भाकर

वर्तमान पद: करौली जिला रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: करौली जिला मुख्यालय, हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम, और मंडरायल (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासनिक खबरें, राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, और शिक्षा

परिचय 

राजेन्द्र प्रसाद कुंभकार राजस्थान के करौली जिले के जिला रिपोर्टर हैं। वह पिछले 6 महीने से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं। वह मुख्य रूप से करौली जिला मुख्यालय की प्रशासनिक खबरों के साथ-साथ पूरे जिले के अंतर्गत आने वाले हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम और मंडरायल क्षेत्रों की राजनीतिक, आपराधिक, स्वास्थ्य और शैक्षणिक गतिविधियों को कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव । 'प्रातःकाल' से जुड़ने से पहले वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों, डिजिटल ऐप्स और समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं:

  • टीएनआई आवाज
  • समाचार प्लस
  • न्यूज भारत
  • दैनिक भास्कर डिजिटल
  • पब्लिक एप
  • शुरू एप
  • करौली नायक (दैनिक समाचार पत्र)
  • राजस्थान की राजनीति (दैनिक समाचार पत्र)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story