करौली। जिले के करौली-मंदरायल सड़क मार्ग पर शनिवार दोपहर करीब 2 बजे एक गंभीर दुर्घटना होते-होते टल गई। तीन बड़ी बर्फ फैक्ट्री के समीप यातायात व्यवस्था की खराब स्थिति और ट्रक के अचानक गलत दिशा में कट करने के कारण कुट्टी से भरा किसानबुग्गा असंतुलित होकर पलट गया। घटना के समय पास ही स्कूल से छुट्टी होने के कारण सड़क पर बच्चे मौजूद थे, लेकिन बच्चे बाल-बाल बच गए, वरना यह हादसा बड़ा रूप ले सकता था।

स्थानीय लोगों ने बताया कि कुट्टी से भरा किसानबुग्गा सड़क पर पड़ा हुआ था और इसे हटाने का प्रयास उन्होंने कई घंटों तक किया। भारी लोड होने के कारण बुग्गा को हटाने के लिए अंततः जेसीबी की मदद ली गई, जिससे यातायात पुनः सुचारू हुआ।

इस घटना ने स्थानीय लोगों में गहरी नाराजगी पैदा कर दी है। उन्होंने अधिकारियों से मांग की है कि सड़क हादसों को रोकने के लिए प्रभावी यातायात प्रबंधन किया जाए और बाहरी वाहनों द्वारा ओवरटेकिंग, रॉन्ग साइड ड्राइविंग जैसी लापरवाही पर सख्ती से अंकुश लगाया जाए।

सड़क हादसों और ट्रैफिक अव्यवस्था की इस घटना ने इस क्षेत्र में सुरक्षा की चिंता को फिर से उजागर कर दिया है। नागरिकों का कहना है कि प्रशासनिक स्तर पर तत्काल कदम उठाना आवश्यक है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों से न केवल बच्चों बल्कि आम जनता की जान भी सुरक्षित रह सके।

Rajendra Kumbhakar, Karauli

Rajendra Kumbhakar, Karauli

नाम: राजेन्द्र प्रसाद कुम्भाकर

वर्तमान पद: करौली जिला रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: करौली जिला मुख्यालय, हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम, और मंडरायल (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासनिक खबरें, राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, और शिक्षा

परिचय 

राजेन्द्र प्रसाद कुंभकार राजस्थान के करौली जिले के जिला रिपोर्टर हैं। वह पिछले 6 महीने से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं। वह मुख्य रूप से करौली जिला मुख्यालय की प्रशासनिक खबरों के साथ-साथ पूरे जिले के अंतर्गत आने वाले हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम और मंडरायल क्षेत्रों की राजनीतिक, आपराधिक, स्वास्थ्य और शैक्षणिक गतिविधियों को कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव । 'प्रातःकाल' से जुड़ने से पहले वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों, डिजिटल ऐप्स और समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं:

  • टीएनआई आवाज
  • समाचार प्लस
  • न्यूज भारत
  • दैनिक भास्कर डिजिटल
  • पब्लिक एप
  • शुरू एप
  • करौली नायक (दैनिक समाचार पत्र)
  • राजस्थान की राजनीति (दैनिक समाचार पत्र)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story