करौली। राजस्थान के करौली जिले में पुलिस ने संगठित अपराध और अवैध सट्टेबाजी के खिलाफ ऐतिहासिक कार्रवाई करते हुए जिले के कुख्यात सट्टा किंग अमीनुद्दीन के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है। करौली दंगे का मुख्य आरोपी और जिले में कुख्यात अपराधी अमीनुद्दीन के काले साम्राज्य को तहस-नहस करने के लिए पुलिस ने उसकी करोड़ों रुपये की अवैध संपत्तियों पर शिकंजा कसा है। सूत्रों के अनुसार, कुल 35 करोड़ रुपये मूल्य की 18 संपत्तियों को कुर्क करने की तैयारी की जा रही है।

करौली पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने विशेष प्रेसवार्ता में बताया कि पुलिस जांच में सामने आया है कि अमीनुद्दीन ने अवैध सट्टे के कारोबार से अकूत संपत्ति अर्जित की है। इस अवैध संपत्ति को कुर्क करने के लिए पुलिस ने हिण्डौन कोर्ट में चालान प्रस्तुत किया है।

एसपी सोनवाल ने यह भी बताया कि अमीनुद्दीन के खिलाफ पुलिस थानों में कुल छह गंभीर मामले दर्ज हैं। वह चर्चित करौली दंगे का मास्टरमाइंड भी रहा है। पुलिस की यह जब्ती की कार्रवाई नए आपराधिक कानून धारा 107 बीएनएसएस (BNSS) के तहत की जा रही है, जो अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को कुर्क करने का प्रावधान करता है।

पुलिस की जांच राजस्थान तक सीमित नहीं है। सूत्रों और जांच के अनुसार, अमीनुद्दीन ने विदेशों में भी भारी निवेश कर संपत्तियां खरीदी हैं। इस संबंध में पुलिस सघन जांच कर रही है। इस कार्रवाई के बाद जिले के अन्य सटोरियों और अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।

चालान में उल्लेखित कुल 18 संपत्तियों में जयपुर में खरीदे गए दो आलीशान फ्लैट, एक होटल, एक बड़ा मकान, 19 बीघा 7 विस्वा कृषि भूमि, एक व्यावसायिक दुकान और एक लग्जरी फॉर्च्यूनर गाड़ी शामिल हैं। अन्य संपत्तियों की जांच अभी जारी है।

पुलिस की यह कार्रवाई करौली जिले में अवैध सट्टा कारोबार और संगठित अपराध पर नकेल कसने के लिए मिसाल साबित हो रही है। अमीनुद्दीन की संपत्ति कुर्क होने के बाद जिले में अपराधियों में भारी चेतावनी का संदेश गया है।

Rajendra Kumbhakar, Karauli

Rajendra Kumbhakar, Karauli

नाम: राजेन्द्र प्रसाद कुम्भाकर

वर्तमान पद: करौली जिला रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: करौली जिला मुख्यालय, हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम, और मंडरायल (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासनिक खबरें, राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, और शिक्षा

परिचय 

राजेन्द्र प्रसाद कुंभकार राजस्थान के करौली जिले के जिला रिपोर्टर हैं। वह पिछले 6 महीने से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं। वह मुख्य रूप से करौली जिला मुख्यालय की प्रशासनिक खबरों के साथ-साथ पूरे जिले के अंतर्गत आने वाले हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम और मंडरायल क्षेत्रों की राजनीतिक, आपराधिक, स्वास्थ्य और शैक्षणिक गतिविधियों को कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव । 'प्रातःकाल' से जुड़ने से पहले वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों, डिजिटल ऐप्स और समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं:

  • टीएनआई आवाज
  • समाचार प्लस
  • न्यूज भारत
  • दैनिक भास्कर डिजिटल
  • पब्लिक एप
  • शुरू एप
  • करौली नायक (दैनिक समाचार पत्र)
  • राजस्थान की राजनीति (दैनिक समाचार पत्र)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story