करौली। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सपोटरा पुलिस ने गुरुवार शाम को रानेटा घाटी से दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई ऑपरेशन स्मैक आउट के अंतर्गत की गई, जो जिला पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल के निर्देशन में संचालित है।

सपोटरा थानाधिकारी आबजीत कुमार ने बताया कि 12 दिसंबर को शाम लगभग 5 बजे पुलिस दल रानेटा पुलिया की ओर गस्त पर था। उसी दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस वाहन देखकर भागने का प्रयास करते हुए देखा गया। पुलिस ने तुरंत उन्हें रोका और तलाशी ली। तलाशी में समयराज मीना (36) पुत्र परसादी मीना निवासी बगदिया और लाखन मीना उर्फ लाला (38) पुत्र बत्तीलाल मीना निवासी लाकेश नगर बीलखो, दोनों के पास कुल 4.93 ग्राम अवैध स्मैक और दो एन्ड्रॉइड मोबाइल पाए गए।

थानाधिकारी ने बताया कि मौके पर ही आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई और अवैध पदार्थ एवं मोबाइल जप्त कर लिए गए। गिरफ्तार आरोपियों को फर्द वारंट के तहत पुलिस ने अलग-अलग गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ थाना हाजा में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है और अनुसंधान जारी है।

इस कार्रवाई से जिले में नशा तस्करी पर नियंत्रण और आमजन में पुलिस की सतत निगरानी की प्रतिबद्धता स्पष्ट होती है। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की सक्रिय कार्रवाई से नशे के कारोबारियों को सतर्क रहने के लिए संदेश मिलेगा और युवा वर्ग को अवैध पदार्थों से दूर रखने में मदद मिलेगी।

Rajendra Kumbhakar, Karauli

Rajendra Kumbhakar, Karauli

नाम: राजेन्द्र प्रसाद कुम्भाकर

वर्तमान पद: करौली जिला रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: करौली जिला मुख्यालय, हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम, और मंडरायल (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासनिक खबरें, राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, और शिक्षा

परिचय 

राजेन्द्र प्रसाद कुंभकार राजस्थान के करौली जिले के जिला रिपोर्टर हैं। वह पिछले 6 महीने से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं। वह मुख्य रूप से करौली जिला मुख्यालय की प्रशासनिक खबरों के साथ-साथ पूरे जिले के अंतर्गत आने वाले हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम और मंडरायल क्षेत्रों की राजनीतिक, आपराधिक, स्वास्थ्य और शैक्षणिक गतिविधियों को कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव । 'प्रातःकाल' से जुड़ने से पहले वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों, डिजिटल ऐप्स और समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं:

  • टीएनआई आवाज
  • समाचार प्लस
  • न्यूज भारत
  • दैनिक भास्कर डिजिटल
  • पब्लिक एप
  • शुरू एप
  • करौली नायक (दैनिक समाचार पत्र)
  • राजस्थान की राजनीति (दैनिक समाचार पत्र)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story