सपोटरा। ग्राम पंचायत नारौली डांग स्थित श्री भैरों बाबा मंदिर देहरा वाले के प्रांगण में आम बस्ती के सौजन्य से आयोजित तीन दिवसीय पद व कन्हैया दंगल का भव्य समापन हुआ। इस सांस्कृतिक आयोजन में विभिन्न गायन पार्टियों ने सम्मिलित होकर धार्मिक एवं पौराणिक आख्यानों पर आधारित स्वरचित रचनाओं की मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम के विवरण साझा करते हुए मंदिर कमेटी अध्यक्ष राजकुमार मीना एवं कोषाध्यक्ष रामकिशन गुरुजी ने बताया कि समापन दिवस पर ख्यालीराम व हरकेश एण्ड पार्टी (दुधराई), धर्मसिंह व जगराम एण्ड पार्टी (गनीपुर सिकराय) तथा कैलाश व श्यामलाल एण्ड पार्टी (रानेटा) के मुख्य कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। गायक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत पौराणिक कथाओं के वृत्तांतों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। दंगल के प्रारंभ से लेकर देर शाम तक आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं और कला प्रेमियों की भारी भीड़ जमी रही, जिसका उत्साह देखते ही बनता था।

समापन वेला पर स्थानीय पंच-पटेलों एवं मंदिर कमेटी के सदस्यों ने भाग लेने वाले सभी पार्टियों के कलाकारों का माल्यार्पण कर एवं पारंपरिक साफा बांधकर भव्य स्वागत व अभिनंदन किया। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र रहा, बल्कि इसने क्षेत्र की लोक संस्कृति और पारंपरिक गायन विधा को जीवंत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Rajendra Kumbhakar, Karauli

Rajendra Kumbhakar, Karauli

नाम: राजेन्द्र प्रसाद कुम्भाकर

वर्तमान पद: करौली जिला रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: करौली जिला मुख्यालय, हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम, और मंडरायल (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासनिक खबरें, राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, और शिक्षा

परिचय 

राजेन्द्र प्रसाद कुंभकार राजस्थान के करौली जिले के जिला रिपोर्टर हैं। वह पिछले 6 महीने से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं। वह मुख्य रूप से करौली जिला मुख्यालय की प्रशासनिक खबरों के साथ-साथ पूरे जिले के अंतर्गत आने वाले हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम और मंडरायल क्षेत्रों की राजनीतिक, आपराधिक, स्वास्थ्य और शैक्षणिक गतिविधियों को कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव । 'प्रातःकाल' से जुड़ने से पहले वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों, डिजिटल ऐप्स और समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं:

  • टीएनआई आवाज
  • समाचार प्लस
  • न्यूज भारत
  • दैनिक भास्कर डिजिटल
  • पब्लिक एप
  • शुरू एप
  • करौली नायक (दैनिक समाचार पत्र)
  • राजस्थान की राजनीति (दैनिक समाचार पत्र)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story