आरएसआरडीसी टोल प्लाजा पर नियमों का उल्लंघन: 30 किमी पर हो रही अवैध वसूली
राजस्थान सरकार के 40 किमी दूरी के नियम को ताक पर रखकर धंधावली और फैलीपुरा टोल पर वाहन चालकों से मनमर्जी की वसूली की जा रही है।

करौली-हिण्डौन-महवा मार्ग पर स्थित टोल प्लाजा जहां राजस्थान सरकार के नोटिफिकेशन का उल्लंघन कर निर्धारित दूरी से कम पर वाहन चालकों से अवैध वसूली की जा रही है।
आमजन की सुविधाओं को मद्देनजर रखते हुए मूलभूत सुविधाओं में शुमार परिवहन के लिए प्रयुक्त सड़कों पर बेहतर आवागमन के लिए आरएसआरडीसी द्वारा टोल वसूली के साथ सुविधाएं वाहन चालकों को प्रवाहित करनी होती हैं।
अवैध वसूली के अड्डे बने टोल प्लाजा
नियमों की अवहेलना करते हुए करौली-हिण्डौन-महवा मार्ग स्थित टोल प्लाजा अवैध वसूली के अड्डे बनने के साथ ही वाहन चालकों की जेब मनमर्जी से काटी जा रही है। लेकिन RSRDC के अधिकारी इस नियमों की अवहेलना कर रहे टोल प्लाजा पर टोल वसूली पर मौन साधे हुए है।
प्रभावित मार्ग और टोल केंद्र
बात यहाँ तक ही सीमित नहीं, जिले के इन मार्गों पर वाहन चालक शिकार हो रहे हैं:
- हिंडौन बयाना मार्ग पर धंधावली टोल।
- हिण्डौन करौली मार्ग पर फैलीपुरा टोल।
- महवा हिण्डौन मार्ग पर गाजीपुर टोल प्लाजा।
नियमों का उल्लंघन और अधिकारियों की चुप्पी
कई बार इसको लेकर वाहन चालकों व स्थानीय लोगों ने शिकायतें भी आरएसआरडीसी सहित जनप्रतिनिधियों को दर्ज करवाई गई है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मूकदर्शक बने हुए है।
"राजस्थान सरकार के नोटिफिकेशन के अनुसार स्टेट हाइवे के दो टोल के मध्य 40 किमी की दूरी होनी चहिए।"
धंधावली-फैलीपुरा टोल प्लाजा की दूरी महज 30 किलोमीटर होने के बाबजूद भी अवैध टोल वसूली धडल्ले से बदस्तूर जारी है, जो साफ तौर पर नोटिफिकेशन का घोर उल्लंघन है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
