करौली के रोवर-रेंजर्स का नेशनल लेवल डायमंड जुबली सेलिब्रेशन में चयन, गदपुरी के लिए रवाना
करौली जिले के सात रोवर और रेंजर्स का चयन नेशनल लेवल डायमंड जुबली सेलिब्रेशन 2025 के लिए हुआ। 6 से 8 नवंबर तक गदपुरी, हरियाणा में आयोजित इस कार्यक्रम में स्काउट गाइड की विभिन्न प्रतियोगिताएं और प्रशिक्षण शामिल हैं। कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर पर युवा नेतृत्व और सेवा भाव को बढ़ावा देगा।

भारत स्काउट व गाइड के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आयोजित नेशनल लेवल डायमंड जुबली सेलिब्रेशन के लिए करौली जिले के सात रोवर और रेंजर्स का चयन किया गया है। यह कार्यक्रम भारत स्काउट गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली के तत्वाधान में नेशनल यूथ कंपलेक्स, गदपुरी, हरियाणा में 6 से 8 नवंबर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है।
करौली जिले से चयनित रोवर निकिन जाटव, इरफान खान, मुबारक खान, कैलादेवी और ओपन रेंजर टीम की रेंजर्स आरती माली, कोमल जाटव, करिश्मा जादौन, आरती सैनी गुरुवार को बस स्टैंड से गदपुरी के लिए रवाना हुए। उन्हें सी ओ स्काउट अनिल कुमार गुप्ता ने शुभकामनाओं के साथ विदा किया।
सी ओ स्काउट अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि भारत स्काउट गाइड की स्थापना 7 नवंबर 1950 को हुई थी। स्थापना दिवस के अवसर पर पूरे वर्ष अनेकों कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसका शुभारंभ त्रिची, तमिलनाडु में आयोजित डायमंड जुबली जंबूरी के साथ हुआ और यह वर्षांत तक चलने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला का हिस्सा है। वर्ष के अंत में 23 से 29 नवंबर तक लखनऊ में डायमंड जुबली जंबूरी का समापन समारोह आयोजित होगा, जिसमें महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्काउट गाइड को आशीर्वाद प्रदान करेंगे।
नेशनल यूथ कंपलेक्स, गदपुरी में आयोजित इस सेलिब्रेशन में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिनमें फोक डांस, लोक गीत, एडवेंचर, निबंध, भाषण, नारा लेखन, क्विज, पायनियरिंग प्रोजेक्ट बनाना, टेंट सजाना, रंगोली बनाना और एथनिक फैशन शो शामिल हैं। इस अवसर पर स्काउट गाइड को श्रमदान के महत्व और उससे होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी जाएगी। प्रदर्शनी, लघु फिल्म और वार्ता के माध्यम से युवा स्काउट गाइड को स्वच्छ और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त रोवर और रेंजर्स को ‘युवा भारत, विकसित भारत’ अभियान के तहत भी कई कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
इस चयन और कार्यक्रम से करौली जिले के युवा स्काउट गाइड की राष्ट्रीय मंच पर भागीदारी और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, यह आयोजन स्काउट गाइड के आदर्शों और सेवा भाव को युवा पीढ़ी तक पहुँचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम साबित होगा।
- करौली रोवर रेंजर्सनेशनल लेवल डायमंड जुबलीभारत स्काउट गाइड 2025गदपुरी नेशनल यूथ कंपलेक्सस्काउट गाइड स्थापना दिवसभारत स्काउट गाइड करौलीरोवर रेंजर्स चयनडायमंड जुबली सेलिब्रेशनयुवा भारत विकसित भारतस्काउट गाइड प्रतियोगिताएंभारत स्काउट गाइड कार्यक्रमफोक डांस प्रतियोगितालोक गीत प्रतियोगितापायनियरिंग प्रोजेक्टएथनिक फैशन शोश्रमदान महत्वभारत स्काउट गाइड राष्ट्रीय मुख्यालयIndia Scout Guide Diamond JubileeKarauli Rover RangerNational Level Diamond Jubilee CelebrationGadhpuri Youth ComplexScout Guide Foundation DayScout Guide CompetitionYoung India Developed IndiaPioneer Project Competition

Rajendra Kumbhakar, Karauli
वर्तमान पद: करौली जिला रिपोर्टर (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: करौली जिला मुख्यालय, हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम, और मंडरायल (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): प्रशासनिक खबरें, राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, और शिक्षा
परिचय
राजेन्द्र प्रसाद कुंभकार राजस्थान के करौली जिले के जिला रिपोर्टर हैं। वह पिछले 6 महीने से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं। वह मुख्य रूप से करौली जिला मुख्यालय की प्रशासनिक खबरों के साथ-साथ पूरे जिले के अंतर्गत आने वाले हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम और मंडरायल क्षेत्रों की राजनीतिक, आपराधिक, स्वास्थ्य और शैक्षणिक गतिविधियों को कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव । 'प्रातःकाल' से जुड़ने से पहले वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों, डिजिटल ऐप्स और समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं:
- टीएनआई आवाज
- समाचार प्लस
- न्यूज भारत
- दैनिक भास्कर डिजिटल
- पब्लिक एप
- शुरू एप
- करौली नायक (दैनिक समाचार पत्र)
- राजस्थान की राजनीति (दैनिक समाचार पत्र)
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।
