हिंडौन/सूरौठ। राजस्थान के हिंडौन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत थाना सूरौठ के ग्राम भुकरावली में दलित युवक रामवीर जाटव की दबंगों द्वारा लाठी-डंडों से पीट-पीटकर की गई निर्मम हत्या के बाद क्षेत्र में आक्रोश की ज्वाला भड़क उठी है। इस जघन्य हत्याकांड को लेकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने अब शासन और प्रशासन के विरुद्ध आर-पार की लड़ाई का बिगुल फूंक दिया है। पार्टी के प्रदेश सचिव रिंकू कुमार जाटव (रिंकू खेड़ी हैवत) ने इस घटना को लोकतंत्र और समूची मानवता पर एक गहरा कलंक करार देते हुए प्रदेश की चरमराती कानून व्यवस्था पर तीखे और गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

घटनाक्रम पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए रिंकू खेड़ी हैवत ने स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली को पूरी तरह संदेहास्पद बताया है। उन्होंने सीधा आरोप मढ़ा है कि पुलिस प्रशासन ने न केवल विवेचना में जानबूझकर ढिलाई बरती, बल्कि हत्यारोपियों को राजनीतिक संरक्षण उपलब्ध कराने में भी परोक्ष रूप से सहायता की। प्रदेश सचिव ने दो-टूक शब्दों में मांग की है कि इस पूरे प्रकरण में घोर लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाए और उनके विरुद्ध आपराधिक षडयंत्र का मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए।

इस संबंध में महामहिम राज्यपाल के नाम एक विस्तृत ज्ञापन उपखंड मजिस्ट्रेट (एसडीएम) को सौंपा गया है, जिसमें न्याय हेतु 10 प्रमुख मांगों को रेखांकित किया गया है। आजाद समाज पार्टी ने एफआईआर में नामजद सभी 10 आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की पुरजोर मांग की है। साथ ही, मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनिश्चित कर दोषियों को मृत्युदंड दिलाने, पीड़ित परिवार की सुरक्षा हेतु शस्त्र लाइसेंस व सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने तथा दबंगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा की गई 300 बीघा चारागाह भूमि को 24 घंटे के भीतर अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग भी प्रमुखता से रखी गई है। पार्टी ने पीड़ित पक्ष को डराने-धमकाने के उद्देश्य से दर्ज कराए गए फर्जी मुकदमों को भी तुरंत वापस लेने का दबाव बनाया है।

Rajendra Kumbhakar, Karauli

Rajendra Kumbhakar, Karauli

नाम: राजेन्द्र प्रसाद कुम्भाकर

वर्तमान पद: करौली जिला रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: करौली जिला मुख्यालय, हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम, और मंडरायल (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासनिक खबरें, राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, और शिक्षा

परिचय 

राजेन्द्र प्रसाद कुंभकार राजस्थान के करौली जिले के जिला रिपोर्टर हैं। वह पिछले 6 महीने से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं। वह मुख्य रूप से करौली जिला मुख्यालय की प्रशासनिक खबरों के साथ-साथ पूरे जिले के अंतर्गत आने वाले हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम और मंडरायल क्षेत्रों की राजनीतिक, आपराधिक, स्वास्थ्य और शैक्षणिक गतिविधियों को कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव । 'प्रातःकाल' से जुड़ने से पहले वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों, डिजिटल ऐप्स और समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं:

  • टीएनआई आवाज
  • समाचार प्लस
  • न्यूज भारत
  • दैनिक भास्कर डिजिटल
  • पब्लिक एप
  • शुरू एप
  • करौली नायक (दैनिक समाचार पत्र)
  • राजस्थान की राजनीति (दैनिक समाचार पत्र)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story