सातवीं राजस्थान स्टेट जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप: करौली के सौरव गुर्जर ने जीता कांस्य
दौसा में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के 80 किलो भार वर्ग में करौली के सौरव सिंह गुर्जर ने कांस्य पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया।

1 जून से 3 जून तक दौसा के यशोधरा मैरिज गार्डन में आयोजित 7वीं राजस्थान स्टेट जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप के समापन पर पदक विजेता खिलाड़ियों और पदाधिकारी।
सातवीं राजस्थान स्टेट जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन 1 जून से 3 जून तक दौसा स्थित यशोधरा मैरिज गार्डन में किया गया, जिसमें करौली जिले के मुक्केबाजों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस प्रतियोगिता में तेशगांव नादौती के बॉक्सर सौरव सिंह गुर्जर ने 80 किलो भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया है। सौरव गुर्जर ने अपने तकनीकी कौशल का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता की तीनों बाउट पहले ही राउंड में जीतकर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की।
इस चैंपियनशिप में जिले के अन्य खिलाड़ियों ने भी सराहनीय प्रयास किए। दक्ष चंद्रावत, अनुज तिवाड़ी, मयंक सैनी और वेदांत मुनि ने अपने-अपने वजन वर्ग में प्री-क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय कर अपनी क्षमता का परिचय दिया। इस पूरी यात्रा में टीम का मार्गदर्शन टीम मैनेजर बॉबी सिंह राजावत, गुलशन राजपूत और टेक्निकल ऑफिशल दारा सिंह मीणा ने किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला बॉक्सिंग संघ के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। पदक विजेता सौरव सिंह के करौली आगमन पर जिला बॉक्सिंग संघ की संरक्षक निर्मल मीणा, अध्यक्ष अखिलेश गर्ग, उपाध्यक्ष नरेश बंसल बीजवाले, रिद्धि चंद बंसल, बबलू शुक्ला, चेतराम मीणा, पुष्पेंद्र शर्मा, एसपी ऑफिस सचिव मौसम मीना, पूर्व प्रधान संघ के संयुक्त सचिव पुष्पेंद्र शर्मा, साजिद खान, धीरेंद्र बैसला, विक्रम गड़ी, छोटे भंवर, जीतू गर्ग, सोनू सारस्वत और सरवर सैनी ने उन्हें बधाई देते हुए अगली प्रतियोगिता में और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।
जिले में खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला बॉक्सिंग संघ और जिला आर्म रैसलिंग संघ के तत्वावधान में आगामी 10 जून से 30 जून तक त्रिलोकचंद माथुर स्टेडियम में 20 दिवसीय ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर बालक और बालिकाओं के लिए प्रतिदिन सुबह 5:00 से 7:00 बजे तक और शाम को 5:00 से 7:00 बजे तक संचालित होगा। प्रशिक्षक दारा सिंह मीणा और बॉबी सिंह राजावत के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में फिजिकल फिटनेस, वेट लॉस, बॉक्सिंग, आर्म रैसलिंग और सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी प्रशिक्षण के लिए अपने साथ फोटो, [आधार कार्ड प्रति] और जन्म प्रमाण पत्र लेकर उपस्थित हो सकते हैं।

Rajendra Kumbhakar, Karauli
वर्तमान पद: करौली जिला रिपोर्टर (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: करौली जिला मुख्यालय, हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम, और मंडरायल (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): प्रशासनिक खबरें, राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, और शिक्षा
परिचय
राजेन्द्र प्रसाद कुंभकार राजस्थान के करौली जिले के जिला रिपोर्टर हैं। वह पिछले 6 महीने से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं। वह मुख्य रूप से करौली जिला मुख्यालय की प्रशासनिक खबरों के साथ-साथ पूरे जिले के अंतर्गत आने वाले हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम और मंडरायल क्षेत्रों की राजनीतिक, आपराधिक, स्वास्थ्य और शैक्षणिक गतिविधियों को कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव । 'प्रातःकाल' से जुड़ने से पहले वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों, डिजिटल ऐप्स और समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं:
- टीएनआई आवाज
- समाचार प्लस
- न्यूज भारत
- दैनिक भास्कर डिजिटल
- पब्लिक एप
- शुरू एप
- करौली नायक (दैनिक समाचार पत्र)
- राजस्थान की राजनीति (दैनिक समाचार पत्र)
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।
