करौली, 17 मार्च। राजस्थान दिवस समारोह की श्रृंखला के अंतर्गत मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में युवा शक्ति दिवस का भव्य आयोजन किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में राज्यस्तरीय कार्यक्रम का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया, जिसमें करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर हेमराज परिडवाल ने शिरकत की।

मुख्यमंत्री का संबोधन और विकसित राजस्थान का संकल्प

राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि "राजस्थान दिवस केवल एक उत्सव मात्र नहीं है, बल्कि यह विकसित राजस्थान के संकल्प का पर्व है।" उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रदेश के नवनिर्माण में युवा शक्ति की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार युवाओं, महिलाओं, किसानों और श्रमिकों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। युवाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार निरंतर रोजगार, स्वरोजगार और कौशल विकास के अवसर सृजित कर रही है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के युवाओं का आह्वान किया कि "वे केवल नौकरी तलाशने तक ही सीमित न रहें, बल्कि उद्यमी बनकर दूसरों को रोजगार देने वाले बनें और राज्य की प्रगति में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।"

करौली विधायक का उद्बोधन एवं बुनियादी विकास

जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने बताया कि पानी, बिजली, शिक्षा एवं उद्योग जैसे बुनियादी क्षेत्रों में किए जा रहे ठोस कार्यों से प्रदेश आत्मनिर्भरता और विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य स्तर पर आयोजित मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की, जिसमें करौली जिले के 867 युवा भी सम्मलित हैं।

नियुक्ति पत्र वितरण एवं अधिकारियों की उपस्थिति

जिला स्तरीय कार्यक्रम में आरएसएलडीसी के 15 प्रशिक्षुओं को कौशल प्रमाण पत्र प्रदान किये एवं मंच संचालन व्याख्याता अमित कुमार ने किया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में पिछले एक वर्ष में जिले से 560 नवनियुक्त कार्मिको ने भाग लिया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में सांख्यिकी विभाग के उपनिदेशक मुकेश कुमार, डीओआईटी के एसीपी लेखराज चौधरी, आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक कालूराम मीणा, सहायक जनसम्पर्क अधिकारी दीपक चक्रवर्ती सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं नवनियुक्त कार्मिक उपस्थित रहे।

Rajendra Kumbhakar, Karauli

Rajendra Kumbhakar, Karauli

नाम: राजेन्द्र प्रसाद कुम्भाकर

वर्तमान पद: करौली जिला रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: करौली जिला मुख्यालय, हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम, और मंडरायल (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासनिक खबरें, राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, और शिक्षा

परिचय 

राजेन्द्र प्रसाद कुंभकार राजस्थान के करौली जिले के जिला रिपोर्टर हैं। वह पिछले 6 महीने से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं। वह मुख्य रूप से करौली जिला मुख्यालय की प्रशासनिक खबरों के साथ-साथ पूरे जिले के अंतर्गत आने वाले हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम और मंडरायल क्षेत्रों की राजनीतिक, आपराधिक, स्वास्थ्य और शैक्षणिक गतिविधियों को कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव । 'प्रातःकाल' से जुड़ने से पहले वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों, डिजिटल ऐप्स और समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं:

  • टीएनआई आवाज
  • समाचार प्लस
  • न्यूज भारत
  • दैनिक भास्कर डिजिटल
  • पब्लिक एप
  • शुरू एप
  • करौली नायक (दैनिक समाचार पत्र)
  • राजस्थान की राजनीति (दैनिक समाचार पत्र)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story