करौली जिले के उपखंड सपोटरा की ग्राम पंचायत जोड़ली में शुक्रवार को डूंगरी बांध के विरोध में महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। स्थानीय संघर्ष समिति ने आयोजन की सभी तैयारियां गुरुवार देर शाम तक पूरी कर ली हैं। करीब 72 बीघा क्षेत्र में महापंचायत के लिए बैठक व्यवस्था की गई है, जहां एक लाख से अधिक लोगों के जुटने का अनुमान है।

पूर्व सरपंच भरतलाल मीणा की अध्यक्षता में गठित कोर कमेटी ने गुरुवार को दोपहर 3 बजे बैठक कर आयोजन की अंतिम रूपरेखा तय की। बैठक में कार्यकर्ताओं को वाहन पार्किंग, महिला और पुरुषों की अलग बैठक व्यवस्था, पेयजल व अन्य सुविधाओं के प्रबंधन जैसी जिम्मेदारियां सौंपी गईं। समिति ने स्पष्ट किया कि मंच से किसी भी प्रकार का राजनीतिक भाषण प्रतिबंधित रहेगा और केवल डूंगरी बांध को रद्द किए जाने संबंधी मुद्दों पर ही चर्चा होगी।

तैयारी बैठक में पूर्व प्रधान भरतलाल बैरवा, मुकुंदराज, नेमीचंद मीणा, रामराज बैरवा, रामनाथ पटेल और गंगाराम खानपुर सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

महापंचायत में संभावित भारी भीड़ को देखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सपोटरा डीएसपी सुनील कुमार और थाना प्रभारी अबजीत कुमार पुलिस बल के साथ स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने आयोजन समिति को सुरक्षा मानकों के पालन और पार्किंग तथा भीड़ नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

महापंचायत में कई दिग्गज नेताओं और किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। इनमें हनुमान बेनीवाल, किसान नेता राकेश टिकैत, नरेश मीणा, राजेंद्र गुढ़ा, प्रहलाद गुंजल, पूर्व मंत्री रमेश मीणा, सांसद हरीश मीणा, भजनलाल जाटव, विधायक इंदिरा मीणा और रामकेश मीणा जैसे प्रमुख जनप्रतिनिधि शामिल हो सकते हैं।

यह महापंचायत न केवल डूंगरी बांध के विरोध में एक बड़ी जन आक्रोश की अभिव्यक्ति होगी, बल्कि प्रशासन और स्थानीय समुदाय के बीच संवाद के नए आयाम भी स्थापित कर सकती है।

Rajendra Kumbhakar, Karauli

Rajendra Kumbhakar, Karauli

नाम: राजेन्द्र प्रसाद कुम्भाकर

वर्तमान पद: करौली जिला रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: करौली जिला मुख्यालय, हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम, और मंडरायल (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासनिक खबरें, राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, और शिक्षा

परिचय 

राजेन्द्र प्रसाद कुंभकार राजस्थान के करौली जिले के जिला रिपोर्टर हैं। वह पिछले 6 महीने से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं। वह मुख्य रूप से करौली जिला मुख्यालय की प्रशासनिक खबरों के साथ-साथ पूरे जिले के अंतर्गत आने वाले हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम और मंडरायल क्षेत्रों की राजनीतिक, आपराधिक, स्वास्थ्य और शैक्षणिक गतिविधियों को कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव । 'प्रातःकाल' से जुड़ने से पहले वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों, डिजिटल ऐप्स और समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं:

  • टीएनआई आवाज
  • समाचार प्लस
  • न्यूज भारत
  • दैनिक भास्कर डिजिटल
  • पब्लिक एप
  • शुरू एप
  • करौली नायक (दैनिक समाचार पत्र)
  • राजस्थान की राजनीति (दैनिक समाचार पत्र)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story