मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन में पांचना बांध से सिंचाई जल निकासी की तैयारियों के तहत गुरुवार को पांचना बांध पर जल निकासी तंत्र का व्यापक तकनीकी परीक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया। परीक्षण के दौरान कमांड क्षेत्र की नहरों में पानी छोड़ने वाले स्लूस गेटों का सफल ट्रायल किया गया। इसके साथ ही गैर-कमांड क्षेत्र के लिए विकसित लिफ्ट सिंचाई प्रणाली का भी सफल परीक्षण किया गया।

तकनीकी परीक्षण के दौरान कमांड क्षेत्र तथा पाँचना गुडला संघर्ष समिति के सदस्यों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में 20 साल से चली आ रही समस्या के शांतिपूर्ण समाधान के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का हार्दिक आभार व्यक्त किया। परीक्षण का उद्देश्य सिंचाई जल निकासी से पहले सभी व्यवस्थाओं की तकनीकी कार्यक्षमता सुनिश्चित करना रहा।

संभागीय आयुक्त नलिनी कठोतिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सिंचाई जल निकासी शुरू करने से पहले सभी तकनीकी व्यवस्थाओं को पूरी तरह दुरुस्त और सुरक्षित सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसानों को निर्बाध रूप से सिंचाई जल उपलब्ध कराया जा सके।

इस दौरान बांध के बहाव क्षेत्र में गंभीरी नदी की ओर जल निकासी के लिए स्थापित गेटों की भी तकनीकी जांच और परीक्षण प्रक्रिया पूरी की गई। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने सभी गेटों, जल निकासी तंत्र तथा संबंधित व्यवस्थाओं की कार्यक्षमता का परीक्षण कर उनका निरीक्षण किया और आवश्यक तकनीकी पहलुओं की समीक्षा की।

इस अवसर पर जिला कलक्टर करौली अक्षय गोदारा, जिला कलक्टर सवाई माधोपुर कानाराम, पुलिस अधीक्षक करौली लोकेश सोनवाल, जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तथा कमांड क्षेत्र व पाँचना गुडला संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों सहित अन्य अधिकारी और प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सफल तकनीकी परीक्षण के साथ सिंचाई जल निकासी की तैयारियों को महत्वपूर्ण चरण माना जा रहा है, जिससे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किसानों तक सिंचाई जल पहुंचाने की दिशा में प्रशासनिक तैयारियां आगे बढ़ सकेंगी।

Rajendra Kumbhakar, Karauli

Rajendra Kumbhakar, Karauli

नाम: राजेन्द्र प्रसाद कुम्भाकर

वर्तमान पद: करौली जिला रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: करौली जिला मुख्यालय, हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम, और मंडरायल (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासनिक खबरें, राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, और शिक्षा

परिचय 

राजेन्द्र प्रसाद कुंभकार राजस्थान के करौली जिले के जिला रिपोर्टर हैं। वह पिछले 6 महीने से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं। वह मुख्य रूप से करौली जिला मुख्यालय की प्रशासनिक खबरों के साथ-साथ पूरे जिले के अंतर्गत आने वाले हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम और मंडरायल क्षेत्रों की राजनीतिक, आपराधिक, स्वास्थ्य और शैक्षणिक गतिविधियों को कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव । 'प्रातःकाल' से जुड़ने से पहले वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों, डिजिटल ऐप्स और समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं:

  • टीएनआई आवाज
  • समाचार प्लस
  • न्यूज भारत
  • दैनिक भास्कर डिजिटल
  • पब्लिक एप
  • शुरू एप
  • करौली नायक (दैनिक समाचार पत्र)
  • राजस्थान की राजनीति (दैनिक समाचार पत्र)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story