करौली जिले के मासलपुर पंचायत समिति अंतर्गत ग्राम पंचायत रतियापुरा में मंगलवार रात आयोजित रात्रि चौपाल ग्रामीणों के लिए उम्मीद और समाधान का मंच बनकर सामने आई। आमजन की समस्याओं को सीधे सुनने और मौके पर ही उनके निस्तारण की दिशा तय करने के उद्देश्य से आयोजित इस जनसुनवाई की अध्यक्षता जिला कलक्टर नीलाभ सक्सेना ने की। चौपाल के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी व्यथाएं और अपेक्षाएं लेकर पहुंचे, जिन्हें जिला प्रशासन ने संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ सुना।

रात्रि चौपाल में जल जीवन मिशन के अंतर्गत टूटी सड़कों की मरम्मत, पेयजल आपूर्ति में सुधार, नई सड़क निर्माण, पट्टा जारी करने, एनएफएसए में नाम जोड़ने, साफ-सफाई, पंचायत राज, चिकित्सा और राजस्व से जुड़े कई परिवाद सामने आए। जिला कलक्टर ने प्रत्येक मामले की व्यक्तिगत सुनवाई करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों का निस्तारण नियमानुसार और तय समय-सीमा में सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके।

चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत रतियापुरा में ग्राम विकास अधिकारी के रिक्त पद को लेकर भी अपनी चिंता जाहिर की। इस पर त्वरित निर्णय लेते हुए जिला कलक्टर ने संबंधित ग्राम विकास अधिकारी को सोमवार, मंगलवार और बुधवार को ग्राम पंचायत रतियापुरा में नियमित रूप से सेवाएं देने के निर्देश जारी किए, जिससे प्रशासनिक कार्यों में गति आए और ग्रामीणों को राहत मिले।

जिला कलक्टर ने रात्रि चौपाल एवं संपर्क पोर्टल पर प्राप्त लंबित प्रकरणों को 15 दिनों के भीतर निस्तारित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। पेयजल से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने पीएचईडी अधिकारियों को स्पष्ट किया कि ग्रामीणों को पानी की समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए प्रभावी और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही चिकित्सा अधिकारियों को मौसमी बीमारियों को लेकर सतर्क रहने और दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

रात्रि चौपाल में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी लाखन सिंह, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक धर्मेन्द्र कुमार मीना सहित जिला और ब्लॉक स्तर के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में परिवादियों की भागीदारी ने यह स्पष्ट किया कि रात्रि चौपाल जैसे कार्यक्रम ग्रामीण प्रशासन और जनता के बीच विश्वास की मजबूत कड़ी बनते जा रहे हैं।

Rajendra Kumbhakar, Karauli

Rajendra Kumbhakar, Karauli

नाम: राजेन्द्र प्रसाद कुम्भाकर

वर्तमान पद: करौली जिला रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: करौली जिला मुख्यालय, हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम, और मंडरायल (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासनिक खबरें, राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, और शिक्षा

परिचय 

राजेन्द्र प्रसाद कुंभकार राजस्थान के करौली जिले के जिला रिपोर्टर हैं। वह पिछले 6 महीने से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं। वह मुख्य रूप से करौली जिला मुख्यालय की प्रशासनिक खबरों के साथ-साथ पूरे जिले के अंतर्गत आने वाले हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम और मंडरायल क्षेत्रों की राजनीतिक, आपराधिक, स्वास्थ्य और शैक्षणिक गतिविधियों को कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव । 'प्रातःकाल' से जुड़ने से पहले वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों, डिजिटल ऐप्स और समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं:

  • टीएनआई आवाज
  • समाचार प्लस
  • न्यूज भारत
  • दैनिक भास्कर डिजिटल
  • पब्लिक एप
  • शुरू एप
  • करौली नायक (दैनिक समाचार पत्र)
  • राजस्थान की राजनीति (दैनिक समाचार पत्र)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story