करौली। नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में उपजे आक्रोश के बीच बुधवार को करौली जिला मुख्यालय पर राजनीतिक सरगर्मी चरम पर रही। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कलेक्ट्रेट के समक्ष कांग्रेसियों ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की और परीक्षा प्रणाली की विफलता पर तीखे सवाल दागे।

घटनाक्रम के अनुसार, जिला कांग्रेस कार्यालय से एक विशाल रैली निकाली गई, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंची। यहां आयोजित विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि सरकार परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने में पूरी तरह विफल रही है, जिससे देश के लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने स्पष्ट रूप से कहा कि नीट यूजी 2026 पेपर लीक प्रकरण ने न केवल लाखों विद्यार्थियों, बल्कि उनके अभिभावकों का भी भरोसा पूरी तरह तोड़ दिया है।

कार्यकर्ताओं ने इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की पुरजोर मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार होने वाली नकल और पेपर लीक की घटनाओं को रोकने में केंद्र सरकार अक्षम साबित हुई है, जिसके कारण युवाओं में भारी निराशा और अंधकार व्याप्त है। कांग्रेस पदाधिकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित करने की मांग बुलंद की। इस विरोध प्रदर्शन में पीसीसी सचिव भूपेंद्र भारद्वाज, कांग्रेस जिला अध्यक्ष और टोडाभीम विधायक घनश्याम महर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने सामूहिक रूप से छात्रों के हक की लड़ाई जारी रखने का संकल्प दोहराया।

Rajendra Kumbhakar, Karauli

Rajendra Kumbhakar, Karauli

नाम: राजेन्द्र प्रसाद कुम्भाकर

वर्तमान पद: करौली जिला रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: करौली जिला मुख्यालय, हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम, और मंडरायल (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासनिक खबरें, राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, और शिक्षा

परिचय 

राजेन्द्र प्रसाद कुंभकार राजस्थान के करौली जिले के जिला रिपोर्टर हैं। वह पिछले 6 महीने से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं। वह मुख्य रूप से करौली जिला मुख्यालय की प्रशासनिक खबरों के साथ-साथ पूरे जिले के अंतर्गत आने वाले हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम और मंडरायल क्षेत्रों की राजनीतिक, आपराधिक, स्वास्थ्य और शैक्षणिक गतिविधियों को कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव । 'प्रातःकाल' से जुड़ने से पहले वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों, डिजिटल ऐप्स और समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं:

  • टीएनआई आवाज
  • समाचार प्लस
  • न्यूज भारत
  • दैनिक भास्कर डिजिटल
  • पब्लिक एप
  • शुरू एप
  • करौली नायक (दैनिक समाचार पत्र)
  • राजस्थान की राजनीति (दैनिक समाचार पत्र)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story