मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले स्थित ऐतिहासिक नरवर किले से चोरी हुई 400 साल पुरानी बेशकीमती तोप के मामले में मध्य प्रदेश पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए करौली जिले के हिंडौन सदर थाना क्षेत्र में कार्रवाई की है। स्थानीय पुलिस के सहयोग से गांवड़ा मीणा गांव में दबिश देकर तोप चोरी के आरोप में दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त एक पिकअप वाहन को भी जप्त कर लिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा की गई संयुक्त कार्रवाई में गांवड़ा मीणा गांव निवासी टिम्मू राम मीणा एवं अमन मीणा नामक दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस को तकनीकी सुराग और मोबाइल लोकेशन के आधार पर दोनों की संलिप्तता के अहम इनपुट मिले थे, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के शिवपुरी स्थित ऐतिहासिक नरवर किले के कचहरी महल से 15 जुलाई की रात लगभग 3.5 टन वजनी यह प्राचीन और बेशकीमती तोप चोरी हो गई थी। घटना के दो दिन बाद, 17 जुलाई को किले के चौकीदार रमेश कोली ने नरवर थाने में तोप चोरी की औपचारिक रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

इस सनसनीखेज चोरी के बाद से ही मध्य प्रदेश पुलिस लगातार मामले की जांच और सुराग जुटाने में लगी हुई थी। तकनीकी सर्विलांस और जांच के दौरान मामले के तार करौली जिले के हिंडौन क्षेत्र से जुड़ने पर मध्य प्रदेश पुलिस की विशेष टीम यहां पहुंची। स्थानीय पुलिस की मदद से दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेने में सफलता मिली। फिलहाल पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, जबकि चोरी गई ऐतिहासिक तोप की बरामदगी के लिए आगे की तलाश जारी है।

Rajendra Kumbhakar, Karauli

Rajendra Kumbhakar, Karauli

नाम: राजेन्द्र प्रसाद कुम्भाकर

वर्तमान पद: करौली जिला रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: करौली जिला मुख्यालय, हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम, और मंडरायल (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासनिक खबरें, राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, और शिक्षा

परिचय 

राजेन्द्र प्रसाद कुंभकार राजस्थान के करौली जिले के जिला रिपोर्टर हैं। वह पिछले 6 महीने से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं। वह मुख्य रूप से करौली जिला मुख्यालय की प्रशासनिक खबरों के साथ-साथ पूरे जिले के अंतर्गत आने वाले हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम और मंडरायल क्षेत्रों की राजनीतिक, आपराधिक, स्वास्थ्य और शैक्षणिक गतिविधियों को कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव । 'प्रातःकाल' से जुड़ने से पहले वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों, डिजिटल ऐप्स और समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं:

  • टीएनआई आवाज
  • समाचार प्लस
  • न्यूज भारत
  • दैनिक भास्कर डिजिटल
  • पब्लिक एप
  • शुरू एप
  • करौली नायक (दैनिक समाचार पत्र)
  • राजस्थान की राजनीति (दैनिक समाचार पत्र)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story