राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा जारी नालसा (आशा-जागरूकता, समर्थन, सहायता और कार्यवाही) बाल विवाह से मुक्ति की ओर अग्रसर योजना 2025 एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, करौली द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग, करौली से समन्वय स्थापित करते हुए बुधवार को बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के उन्मूलन हेतु विधिक जागरूकता रैली एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया।


जागरूकता रैली का शुभारंभ एवं मार्ग

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, करौली की अध्यक्ष एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश, माधवी दिनकर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, करौली की सचिव एवं अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश ममता चौधरी द्वारा हरी झंडी दिखाते हुए रैली का शुभारंभ किया गया।

  • रैली न्यायालय परिसर से प्रारंभ हुई।
  • यह कलेक्ट्रेट सर्किल, मण्डरायल रोड और हंसराम बाबा चौराहे से होते हुए पंचायत समिति पहुंची।
  • रैली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा सहयोगिनियों द्वारा बाल विवाह रोकने हेतु नारे लगाकर आमजन को बाल विवाह नहीं करने का संदेश दिया।

संगोष्ठी एवं विधिक चर्चा

रैली के पश्चात् जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, करौली की सचिव एवं अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश ममता चौधरी की अध्यक्षता में पंचायत समिति सभागार कक्ष में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा सहयोगिनियों के साथ नालसा आशा योजना के तहत बाल विवाह के दुष्परिणामों पर चर्चा करते हुए संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

"संगोष्ठी के दौरान पैनल अधिवक्ता ईमामुद्दीन खान द्वारा नालसा आशा योजना के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।"

असि. एलएडीसी दीपक राज मीना द्वारा निम्नलिखित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी दी गई:

  • बाल विवाह से होने वाले शारीरिक मानसिक एवं सामाजिक नुकसान।
  • बालिकाओं की शिक्षा पर पड़ने वाले प्रभाव तथा कानूनी दंडात्मक प्रावधान।
  • महिलाओं के विरूद्ध होने वाली लिंग आधारित हिंसा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली, निःशुल्क विधिक सहायता, नालसा हेल्पलाईन 15100 तथा चाईल्ड हेल्पलाईन 1098 आदि की विस्तृत जानकारी दी गई।

उपस्थिति एवं समापन

कार्यक्रम में निम्नलिखित गणमान्य जन एवं कर्मचारी उपस्थित रहे:

  • सत्यप्रकाश शुक्ला (बाल विकास परियोजना अधिकारी, करौली)
  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा सहयोगिनियां
  • जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कर्मचारी: मानवेंद्र सिंह (निजी सहायक), लोकेश कुमार गुप्ता, अजीत सिंह एवं राहुल गुप्ता (कनिष्ठ लिपिकगण)
  • अधिकार मित्र: राधारमण सारस्वत एवं भगवान शर्मा

अंत में ममता चौधरी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों को धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story