नादौती पुलिस ने 12 साल से फरार 10 हजार के इनामी सहित दो को पकड़ा
करौली एसपी लोकेश सोनवाल के निर्देशन में पुलिस ने 12 साल से फरार 10 हजार के इनामी हेमसिंह और 3 हजार के इनामी विक्रम सिंह को विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया।

करौली जिला पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने विशेष मॉनिटरिंग में जिले के इनामी बदमाशों पर लगातार शिकंजा कसने के चलते हुए नादौती पुलिस ने पुलिस अधीक्षक द्वारा इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी पर 10 हजार व 3 हजार रूपये का ईनाम घोषित आरोपीयों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार इनामी बदमाशों का विवरण
- नादौती पुलिस ने 12 साल से फरार चल रहे 10 हजार सहित एक अन्य 3 हजार का ईनामी बदमाश को किया गिरफ्तार।
- नादौती थानाधिकारी ओमेन्द्रसिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के 12 साल से फरार 10 हजार रूपये का इनामी बदमाश 42 बर्षीय हेमसिंह पुत्र हरीसिंह गुर्जर निवासी काशीरामपुरा थाना सदर करौली जिला करौली पुलिस गिरफ्त में लेने सहित नादौती पुलिस ने 03 हजार रूपये का इनामी बदमाश 25 बर्षीय विक्रम सिंह पुत्र रामरूप गुर्जर निवासी तंवर की ढाणी टोरडा थाना सिकन्दरा जिला दौसा पुलिस गिरफ्तार किया।
थाना नादौती: 12 साल पुराने मामले में गिरफ्तारी
"थानाधिकारी ओमेन्द्रसिंह ने बताया कि थाना नादौती में दर्ज एफआईआर नंबर 08/2013 धारा 498 ए, 406, 323 आईपीसी में 12 साल से फरार मफरूर वारण्टी हेमसिंह पुत्र हरीसिंह गुर्जर निवासी काशीरामपुरा थाना सदर करौली जिला करौली को देवनारायण मन्दिर श्रीमहावीरजी से गिरफ्तार किया गया जिस पर करौली पुलिस अधीक्षक द्वारा 10 हजार रूपये का इनाम जारी किया हुआ था।"
दूसरी सफलता: 3 हजार का इनामी विक्रम सिंह गिरफ्तार
वही नादौती थाना पुलिस एएसआई बीधाराम मय पुलिस टीम द्वारा मफरूरी वारण्टी विक्रम सिंह पुत्र रामरूप गुर्जर निवासी तंवर की ढाणी टोरडा थाना सिकन्दरा जिला दौसा को गुढाचन्द्रजी भट्टा से गिरफ्तार किया। जिस पर करौली पुलिस अधीक्षक द्वारा 03 हजार रूपये को इनाम जारी कर रखा था।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
