करौली जिले के मंडरायल थाना क्षेत्र में पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत एक बड़े अवैध शराब तस्करी मामले का खुलासा किया। करौली एसपी लोकेश सोनवाल के निर्देशन में मंडरायल पुलिस ने धावली तिराहे के पास शराब तस्कर को धर दबोचा।

मंडरायल थानाधिकारी रामचंद्र रावत ने बताया कि इस अभियान के तहत एएसआई सुरेश चन्द और उनकी टीम गश्त पर थी। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 29 वर्षीय अर्जुनसिंह उर्फ लालू, पुत्र पंचमसिंह राजपूत निवासी भट्टपुरा, को करनपुर रोड के धावली तिराहे से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी के पास से 136 पव्वे अवैध देशी शराब ढोला मारू, 46 पव्वे County Club Deluxe Whisky, 13 पव्वे McDowells और 7 Kingfisher बीयर की बोतल बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध मंडरायल थाना में आबकारी अधिनियम की धारा 19/54 के तहत मुकदमा संख्या 123/2025 पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के बाद अनुसंधान जारी है।

यह कार्रवाई जिले में अवैध शराब तस्करी पर नकेल कसने और समाज में शराब के दुरुपयोग को रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस प्रकार की नियमित कार्रवाईयों से क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकेगा।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story