कुड़गांव पशु चिकित्सालय के लिए भूमि आवंटित, जल्द जारी होगा बजट: मंत्री
पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने विधानसभा में कुड़गांव केंद्र के क्रमोन्नयन और सपोटरा क्षेत्र में रिक्त पदों की स्थिति पर जानकारी साझा की।

विधानसभा प्रश्नकाल में महत्वपूर्ण घोषणा
जयपुर, 12 फरवरी। पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने गुरुवार को विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान बताया कि राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2024-25 में पशु चिकित्सा केन्द्र, कुड़गांव को प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय में क्रमोन्नत किया गया था। उन्होंने जानकारी साझा की कि चिकित्सालय के लिए भूमि आवंटित की जा चुकी है।
"अब संसाधनों की उपलब्धता के आधार पर आगामी वित्तीय वर्ष में भवन निर्माण के लिए बजट स्वीकृत किया जाएगा।"
करौली और अन्य ब्लॉकों की वर्तमान स्थिति
पशुपालन मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य श्री हंसराज मीना द्वारा पूछे गए पूरक प्रश्नों का उत्तर दे रहे थे। उन्होंने जिलों की वर्तमान व्यवस्था का विवरण निम्नानुसार दिया:
- करौली जिले के करौली एवं टोडाभीम ब्लॉक में बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय संचालित हैं।
- नादौती एवं सपोटरा ब्लॉक में ब्लॉक वेटेरिनरी हेल्थ ऑफिस संचालित हैं।
- वर्तमान में नादौती एवं सपोटरा में बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय उपलब्ध नहीं हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि: "पशु चिकित्सा संस्थाओं का क्रमोन्नयन आवश्यकता एवं वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता के आधार पर किया जाता है। आवश्यकता होने पर संबंधित क्षेत्रों में सर्वे कराकर नियमानुसार क्रमोन्नयन की कार्यवाही की जाएगी।"
सपोटरा विधानसभा क्षेत्र का सांख्यिकीय विवरण
विधायक के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में पशुपालन मंत्री ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र सपोटरा में कुल 66 पशु चिकित्सा संस्थायें स्वीकृत हैं, जिनका विवरण इस प्रकार है:
- 3 ब्लॉक वेटेरीनरी हैल्थ ऑफिस
- 2 प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय
- 11 पशु चिकित्सालय
- 50 पशु चिकित्सालय उपकेन्द्र
कार्मिकों की उपलब्धता और रिक्त पदों की स्थिति
विधानसभा क्षेत्र सपोटरा की पशु चिकित्सा संस्थाओं में विभागीय कार्मिकों के कुल स्वीकृत 167 पदों में से 63 पद वर्तमान में रिक्त हैं।
मंत्री ने वर्षवार विवरण सदन के पटल पर रखा और रिक्त पदों के संबंध में स्पष्ट किया कि: "रिक्त पदों को कार्मिकों की उपलब्धता अनुसार भरा जाता है।"

Rajendra Kumbhakar, Karauli
वर्तमान पद: करौली जिला रिपोर्टर (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: करौली जिला मुख्यालय, हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम, और मंडरायल (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): प्रशासनिक खबरें, राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, और शिक्षा
परिचय
राजेन्द्र प्रसाद कुंभकार राजस्थान के करौली जिले के जिला रिपोर्टर हैं। वह पिछले 6 महीने से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं। वह मुख्य रूप से करौली जिला मुख्यालय की प्रशासनिक खबरों के साथ-साथ पूरे जिले के अंतर्गत आने वाले हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम और मंडरायल क्षेत्रों की राजनीतिक, आपराधिक, स्वास्थ्य और शैक्षणिक गतिविधियों को कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव । 'प्रातःकाल' से जुड़ने से पहले वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों, डिजिटल ऐप्स और समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं:
- टीएनआई आवाज
- समाचार प्लस
- न्यूज भारत
- दैनिक भास्कर डिजिटल
- पब्लिक एप
- शुरू एप
- करौली नायक (दैनिक समाचार पत्र)
- राजस्थान की राजनीति (दैनिक समाचार पत्र)
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।
