कुडगांव थाना क्षेत्र से आठ महीने पहले घर छोड़कर लापता हुई विवाहिता को पुलिस ने जयपुर से सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में भरतपुर रेंज के आईजी कैलाश चंद बिश्नोई और करौली जिला पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल के निर्देशन में कुडगांव पुलिस ने महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए परिवार की चिंता को अंततः विराम दिया।

थानाधिकारी मंजू फौजदार ने बताया कि विवाहिता का अपने पति से अनबन चल रही थी, जिसके चलते वह अचानक घर से निकल गई और वापस नहीं लौटी। परिजनों की शिकायत पर कुडगांव थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया, जिसके बाद पुलिस टीम लगातार महिला की तलाश में जुटी रही। तकनीकी जांच और लगातार ट्रैकिंग के दौरान महिला की लोकेशन जयपुर में होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद टीम ने तत्काल जयपुर पहुंचकर उसे सुरक्षित दस्तयाब किया।

पुलिस ने प्रारंभिक पूछताछ में पाया कि विवाहिता घर छोड़कर पढ़ाई जारी रखने और अपनी इच्छा से जीवन के निर्णय लेने के कारण गई थी। आवश्यक प्रक्रिया के बाद पुलिस ने महिला की मर्जी को प्राथमिकता देते हुए फिलहाल उसे उसके पति के सुपुर्द कर दिया है। मामले की कानूनी जांच अभी जारी है।

यह कार्रवाई न सिर्फ पुलिस की तत्परता का उदाहरण है, बल्कि उन परिवारों के लिए राहत का संदेश भी है जो अपने गुमशुदा परिजनों के लौटने की उम्मीद में प्रतीक्षा करते हैं।

Rajendra Kumbhakar, Karauli

Rajendra Kumbhakar, Karauli

नाम: राजेन्द्र प्रसाद कुम्भाकर

वर्तमान पद: करौली जिला रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: करौली जिला मुख्यालय, हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम, और मंडरायल (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासनिक खबरें, राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, और शिक्षा

परिचय 

राजेन्द्र प्रसाद कुंभकार राजस्थान के करौली जिले के जिला रिपोर्टर हैं। वह पिछले 6 महीने से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं। वह मुख्य रूप से करौली जिला मुख्यालय की प्रशासनिक खबरों के साथ-साथ पूरे जिले के अंतर्गत आने वाले हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम और मंडरायल क्षेत्रों की राजनीतिक, आपराधिक, स्वास्थ्य और शैक्षणिक गतिविधियों को कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव । 'प्रातःकाल' से जुड़ने से पहले वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों, डिजिटल ऐप्स और समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं:

  • टीएनआई आवाज
  • समाचार प्लस
  • न्यूज भारत
  • दैनिक भास्कर डिजिटल
  • पब्लिक एप
  • शुरू एप
  • करौली नायक (दैनिक समाचार पत्र)
  • राजस्थान की राजनीति (दैनिक समाचार पत्र)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story