करौली। नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले दो आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। गुरुवार, 12 दिसंबर को शाम लगभग 5 बजे कोतवाली थाना अधिकारी आध्यात्म गौतम ने बताया कि थाना एएसआई रामनिवास के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता ने मुकदमा संख्या 295/2025 में फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने 35 वर्षीय जयकिशन पुत्र हरसहाय मीना निवासी पाडली खुर्द, थाना टोडाभीम, जिला करौली और 23 वर्षीय समयसिंह पुत्र हंसराम मीना निवासी कसोलेकापुरा, थाना मासलपुर, जिला करौली को न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर गिरफ़्तार किया। दोनों आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।

थाना अधिकारी ने बताया कि 18 सितंबर 2025 को परिवादी रामकिशन मीना, निवासी शिकारगंज करौली, ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप था कि आरोपी समयसिंह मीना ने अपने परिचित कंवरसिंह मीना के माध्यम से कहा कि उसके एफसीआई (फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया) में उच्च पदस्थ अधिकारियों से संपर्क हैं और वह 15-20 लाख रुपये में किसी को असिस्टेंट मैनेजर के पद पर नौकरी दिलवा सकता है।

इसके बाद आरोपियों ने मुकेश और रामदेश की नौकरी का झांसा देकर अलग-अलग किश्तों में कुल 17,66,500 रुपये फर्जी दस्तावेज़ों के सहारे हड़प लिए। मामले में अनुसंधान के दौरान यह पुष्टि हुई कि आरोपियों ने जानबूझकर धोखाधड़ी की थी। इस पर पुलिस ने धारा 384(4), 61(2), 336(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की।

पुलिस ने बताया कि आरोपी जयकिशन और समयसिंह द्वारा धोखाधड़ी कर व फर्जी दस्तावेज़ तैयार कर प्राप्त की गई राशि की पुष्टि अनुसंधान के दौरान हुई। दोनों आरोपियों को अब न्यायालय के समक्ष पेश किया गया और पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। यह गिरफ्तारी क्षेत्र में नौकरी के नाम पर चल रही ठगी पर एक गंभीर संदेश के रूप में देखी जा रही है।

Rajendra Kumbhakar, Karauli

Rajendra Kumbhakar, Karauli

नाम: राजेन्द्र प्रसाद कुम्भाकर

वर्तमान पद: करौली जिला रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: करौली जिला मुख्यालय, हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम, और मंडरायल (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासनिक खबरें, राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, और शिक्षा

परिचय 

राजेन्द्र प्रसाद कुंभकार राजस्थान के करौली जिले के जिला रिपोर्टर हैं। वह पिछले 6 महीने से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं। वह मुख्य रूप से करौली जिला मुख्यालय की प्रशासनिक खबरों के साथ-साथ पूरे जिले के अंतर्गत आने वाले हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम और मंडरायल क्षेत्रों की राजनीतिक, आपराधिक, स्वास्थ्य और शैक्षणिक गतिविधियों को कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव । 'प्रातःकाल' से जुड़ने से पहले वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों, डिजिटल ऐप्स और समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं:

  • टीएनआई आवाज
  • समाचार प्लस
  • न्यूज भारत
  • दैनिक भास्कर डिजिटल
  • पब्लिक एप
  • शुरू एप
  • करौली नायक (दैनिक समाचार पत्र)
  • राजस्थान की राजनीति (दैनिक समाचार पत्र)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story