हिण्डौन सिटी। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित हालिया परीक्षा परिणामों में हिण्डौन सिटी स्थित केशव विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय ने शत-प्रतिशत सफलता अर्जित कर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का लोहा मनवाया है। विद्यालय के निदेशक ओमप्रकाश गौतम ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि संस्था का परीक्षा परिणाम न केवल पूर्ण रहा, बल्कि विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान बनाकर करौली जिले का मान बढ़ाया है। मेधावी छात्र विशाल सैनी ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया, वहीं चित्रांश शर्मा ने 95.83 प्रतिशत, गौरव जहाजिया ने 94.17 प्रतिशत, आरुषी अग्रवाल ने 93.83 प्रतिशत और नैतिक सैनी ने 93.17 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय व क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार पर प्रकाश डालते हुए गुरुदत्त गौतम ने कहा कि केशव विद्या मंदिर अब आधुनिकतम व्यवस्थाओं से सुसज्जित है, जहां कोटा जैसे महानगरों की तर्ज पर JEE, IIT और NEET की तैयारी हेतु 'रेजोनेंस' (RESONANCE) की प्रतिष्ठित फैकल्टी और सुविधाएं अब हिण्डौन में ही उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रधानाचार्य रामसिंह भारद्वाज ने इस उपलब्धि का श्रेय श्रेष्ठ शिक्षक दल, अनुशासित शैक्षणिक वातावरण और अभिभावकों के अटूट विश्वास को दिया। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि विद्यालय में अब कक्षा 1 से 12वीं तक अंग्रेजी माध्यम की कक्षाएं पूर्णतः संचालित हैं।

विद्यालय परिसर बुनियादी ढांचों के मामले में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। यहाँ विशाल खेल मैदान, शुद्ध पेयजल हेतु आरओ प्लांट, सीसीटीवी कैमरों से सुरक्षित कैंपस, डिजिटल बोर्ड युक्त स्मार्ट क्लासरूम, वातानुकूलित (AC) सुविधाएं, छात्रावास, वाहन सुविधा और सौर ऊर्जा के माध्यम से 24 घंटे निर्बाध बिजली व वाईफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इन वैश्विक स्तर की सुविधाओं और रेजोनेंस के साथ हुए इस समन्वय से क्षेत्र की प्रतिभाओं को अब महानगरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा, जिससे स्थानीय स्तर पर ही भविष्य के इंजीनियर और डॉक्टर्स तैयार हो सकेंगे।

Rajendra Kumbhakar, Karauli

Rajendra Kumbhakar, Karauli

नाम: राजेन्द्र प्रसाद कुम्भाकर

वर्तमान पद: करौली जिला रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: करौली जिला मुख्यालय, हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम, और मंडरायल (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासनिक खबरें, राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, और शिक्षा

परिचय 

राजेन्द्र प्रसाद कुंभकार राजस्थान के करौली जिले के जिला रिपोर्टर हैं। वह पिछले 6 महीने से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं। वह मुख्य रूप से करौली जिला मुख्यालय की प्रशासनिक खबरों के साथ-साथ पूरे जिले के अंतर्गत आने वाले हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम और मंडरायल क्षेत्रों की राजनीतिक, आपराधिक, स्वास्थ्य और शैक्षणिक गतिविधियों को कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव । 'प्रातःकाल' से जुड़ने से पहले वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों, डिजिटल ऐप्स और समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं:

  • टीएनआई आवाज
  • समाचार प्लस
  • न्यूज भारत
  • दैनिक भास्कर डिजिटल
  • पब्लिक एप
  • शुरू एप
  • करौली नायक (दैनिक समाचार पत्र)
  • राजस्थान की राजनीति (दैनिक समाचार पत्र)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story