घटना का विवरण

करौली जिला मुख्यालय के केशवपुरा पुलिया के पास शनिवार देर शाम को 10-15 लोगों ने अचानक घेर कर चाकू और सरिया व डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिसमें दोनों युवको पर हुए जानलेवा हमला के कारण गंभीर घायल होने की स्थिति को भांप हमलावर उन्हें घायलावस्था में छोडकर रफूचक्कर हो गए।

घायल युवकों की पहचान

हमले में घायल हुए युवकों का विवरण निम्नलिखित है:

कुलदीप सिंह जादौन

शुभम पांचाल (दोस्त)

अस्पताल में उपचार एवं पुलिस कार्रवाई

घायलों के परिजनों को सूचना कर मौके पर बुलाया गया एवं दोनों घायल युवकों को करौली जिला अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया व मामले की सूचना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू करने सहित युवकों पर किए गए जानलेवा हमले के आरोपीयों की पहचान कर गिरफ्तार करने के प्रयास तेज कर दिए है।

स्वास्थ्य स्थिति और रेफरल की संभावना

जिला अस्पताल में उपचाराधीन जानलेवा हमले में घायल एक युवक शुभम की हालत गंभीर बनी होने सहित स्वास्थ्य में सुधार नही आया तो "उच्चीकृत अस्पताल में रैफर करने की प्रबल संभावनाएं जताई जा रही है।"


Rajendra Kumbhakar, Karauli

Rajendra Kumbhakar, Karauli

नाम: राजेन्द्र प्रसाद कुम्भाकर

वर्तमान पद: करौली जिला रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: करौली जिला मुख्यालय, हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम, और मंडरायल (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासनिक खबरें, राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, और शिक्षा

परिचय 

राजेन्द्र प्रसाद कुंभकार राजस्थान के करौली जिले के जिला रिपोर्टर हैं। वह पिछले 6 महीने से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं। वह मुख्य रूप से करौली जिला मुख्यालय की प्रशासनिक खबरों के साथ-साथ पूरे जिले के अंतर्गत आने वाले हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम और मंडरायल क्षेत्रों की राजनीतिक, आपराधिक, स्वास्थ्य और शैक्षणिक गतिविधियों को कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव । 'प्रातःकाल' से जुड़ने से पहले वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों, डिजिटल ऐप्स और समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं:

  • टीएनआई आवाज
  • समाचार प्लस
  • न्यूज भारत
  • दैनिक भास्कर डिजिटल
  • पब्लिक एप
  • शुरू एप
  • करौली नायक (दैनिक समाचार पत्र)
  • राजस्थान की राजनीति (दैनिक समाचार पत्र)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story