करौली, 7 अप्रैल। जिला चिकित्सालयों में विभाग और लूपिन ह्यूमन वेलफेयर रिसर्च फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से जिले करौली में गैर-संचारी रोग की रोकथाम और सुधार के लिए चलाए जा रहे लाइव्स कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर एनसीडी कॉर्नर का शुभारंभ फीता काटकर किया गया।

जिला और हिंडौन अस्पताल में एनसीडी कॉर्नर का उद्घाटन

जिला मुख्यालय पर शुभारंभ कार्यक्रम में एनसीडी कॉर्नर का फीता डिप्टी कंट्रोलर डॉ. भुवनेश बंसल और लूपिन फाउंडेशन की सीएसआर हेड तुषारा शंकर द्वारा काटा गया वहीं हिंडौन जिला अस्पताल में क्लिनिक का शुभारंभ पीएमओ डॉ. पुष्पेन्द्र गुप्ता और फाउंडेशन की सीएसआर तुषारा शंकर द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी आशुतोष पांडेय, मनोज शर्मा एनसीडी सलाहकार, लूपिन फाउंडेशन स्वास्थ्य कार्यक्रम के मुख्य अधिकारी नचिकेत सुले, जिला प्रबंधक श्री रवि दाधीच, कल्याण सिंह, महावीर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में बड़ा कदम

सीएमएचओ डॉ. जयंतीलाल मीना ने बताया कि "नई सुविधा से गैर-संचारी रोगों जैसे डायबिटीज, हृदय रोग और श्वसन संबंधी बीमारियों की रोकथाम, समय पर जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी।" उन्होंने आगे कहा कि "साथ ही लोगों में जागरूकता बढ़ाकर जीवनशैली में सुधार करने पर बल दिया जाएगा ताकि इन बीमारियों से बचाव संभव हो सके।" यह कदम करौली जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण योगदान है।

Rajendra Kumbhakar, Karauli

Rajendra Kumbhakar, Karauli

नाम: राजेन्द्र प्रसाद कुम्भाकर

वर्तमान पद: करौली जिला रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: करौली जिला मुख्यालय, हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम, और मंडरायल (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासनिक खबरें, राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, और शिक्षा

परिचय 

राजेन्द्र प्रसाद कुंभकार राजस्थान के करौली जिले के जिला रिपोर्टर हैं। वह पिछले 6 महीने से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं। वह मुख्य रूप से करौली जिला मुख्यालय की प्रशासनिक खबरों के साथ-साथ पूरे जिले के अंतर्गत आने वाले हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम और मंडरायल क्षेत्रों की राजनीतिक, आपराधिक, स्वास्थ्य और शैक्षणिक गतिविधियों को कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव । 'प्रातःकाल' से जुड़ने से पहले वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों, डिजिटल ऐप्स और समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं:

  • टीएनआई आवाज
  • समाचार प्लस
  • न्यूज भारत
  • दैनिक भास्कर डिजिटल
  • पब्लिक एप
  • शुरू एप
  • करौली नायक (दैनिक समाचार पत्र)
  • राजस्थान की राजनीति (दैनिक समाचार पत्र)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story