रैली का मार्ग और प्रदर्शन

  • यूजीसी एक्ट लागू करने की मांग को लेकर अंबेडकर पार्क से रैली शुरू हुई।
  • यह रैली गणेश गेट, हटवारा बाजार, फूटाकोट, अनाज मंडी, सदर बाजार और वजीरपुर गेट होते हुए जिला कलेक्ट्रेट तक पहुंची।
  • रैली निकालने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव आंबेडकर के जमकर नारे लगाए।

राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन और सभा

सैकड़ो की संख्या में प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर निलाभ सक्सेना को ज्ञापन सौंपा। रैली से पहले अंबेडकर पार्क में एक सभा आयोजित की गई।

"वक्ताओं ने समाज पर हो रहे अत्याचारों को रोकने, दमनकारी नीतियों पर अंकुश लगाने और समाज को न्याय दिलाने की मांग उठाई।"

प्रमुख व्यक्तियों की उपस्थिति

इस प्रदर्शन में संघर्ष समिति के कई प्रमुख लोग शामिल हुए:

  • भानु प्रताप सिंह (संघर्ष समिति)
  • डाॅ. केएल मीना (पूर्व प्राचार्य)
  • छीतरलाल प्रजापति (दक्ष प्रजापति संस्थान जिला संयोजक)
  • उदय सिंह जाटव
  • जमुनालाल जाटव

नेताओं ने मंच से एकजुटता का आह्वान करते हुए अपनी मांगों को दोहराया।


सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था

रैली के दौरान शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मौके पर निम्नलिखित अधिकारी तैनात रहे:

  • अनुज शुभम (करौली डीएसपी)
  • मीना मीणा (कैलादेवी डीएसपी)
  • सुनील (सपोटरा डीएसपी)
  • अध्यात्म गौतम (करौली कोतवाली थानाधिकारी)

इसके साथ ही विभिन्न थानों का पुलिस जाप्ता भी तैनात रहा।

Rajendra Kumbhakar, Karauli

Rajendra Kumbhakar, Karauli

नाम: राजेन्द्र प्रसाद कुम्भाकर

वर्तमान पद: करौली जिला रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: करौली जिला मुख्यालय, हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम, और मंडरायल (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासनिक खबरें, राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, और शिक्षा

परिचय 

राजेन्द्र प्रसाद कुंभकार राजस्थान के करौली जिले के जिला रिपोर्टर हैं। वह पिछले 6 महीने से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं। वह मुख्य रूप से करौली जिला मुख्यालय की प्रशासनिक खबरों के साथ-साथ पूरे जिले के अंतर्गत आने वाले हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम और मंडरायल क्षेत्रों की राजनीतिक, आपराधिक, स्वास्थ्य और शैक्षणिक गतिविधियों को कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव । 'प्रातःकाल' से जुड़ने से पहले वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों, डिजिटल ऐप्स और समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं:

  • टीएनआई आवाज
  • समाचार प्लस
  • न्यूज भारत
  • दैनिक भास्कर डिजिटल
  • पब्लिक एप
  • शुरू एप
  • करौली नायक (दैनिक समाचार पत्र)
  • राजस्थान की राजनीति (दैनिक समाचार पत्र)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story