करौली, 17 मार्च। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “एक जिला एक खेल” एवं पंच गौरव कार्यक्रम के तहत जिला स्तर की दो दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह मंगलवार को मुंशी त्रिलोक चंद माथुर स्टेडियम में आयोजित हुआ। जिला खेल अधिकारी रमेश गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक करौली दर्शन सिंह गुर्जर ने किया। वहीं इसके अध्यक्ष अतिरिक्त जिला कलेक्टर करौली हेमराज परिडवाल एवं सांख्यिकी विभाग उप निर्देशक मुकेश कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

"खेलों से जागृत होती है अनुशासन और सहयोग की भावना"

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि दर्शन सिंह गुर्जर ने कहा कि "खेलों से भाईचारा, अनुशासन, सामाजिक समरसता, व सहयोग की भावना जागृत होती है।" उन्होंने आगे जानकारी दी कि राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए एक जिला एक खेल प्रतियोगिता करवा रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हेमराज परिडवाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि "प्रतिदिन खेल खेलने से खिलाड़ी तनाव रहित रहता है। हमें प्रतिदिन योग, व्यायाम करना चाहिए जिससे शरीर स्वस्थ रहता है।" उन्होंने युवाओं को योग के प्रति जागरूक करते हुए साझा किया कि वे भी स्वयं रोज योग, व्यायाम के लिए समय निकालते हैं और उसका सकारात्मक परिणाम उन्हें मिल रहा है।





मैदान पर खिलाड़ियों का प्रदर्शन और मैच के नतीजे

यह प्रतियोगिता 18 मार्च को भी आयोजित होगी जिसमें पुरुष व महिला वर्ग के कुल 250 खिलाड़ी अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर प्रारंभिक शिक्षा खेल प्रभारी मुकेश शर्मा, शारीरिक शिक्षक उमेर मीना, वेदरत्न जैमनी, महेंद्र गौतम, फ़ज़ले मोहम्मद, राजेश गौतम, रविंद्र सिंह चौहान, प्रियकांत बेनीवाल, हरीश पाठक, देशराज बेनीवाल, राम हरि गुर्जर, जुगल शर्मा, अमित शर्मा आदि उपस्थित रहे। उद्घाटन मैच महिला वर्ग में ब्लॉक नादौती व ब्लॉक मंडरायल के मध्य आयोजित हुआ। इसमें नादौती ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। मंडरायल ने निर्धारित ओवर में 4 विकेट खोकर 12 रन का स्कोर बनाया, जवाब में उतरी नादौती ने बिना कोई विकेट गंवाए 13 रन बनाए। इस मैच को नादौती ने मंडरायल को हराकर अपने नाम कर लिया। इसी तरह दूसरे मैच में करौली ने हिंडौन को हराया।

पुरुष वर्ग के मुकाबले और आगामी समापन समारोह

पुरुष वर्ग में हुए कड़े मुकाबलों के दौरान सपोटरा ब्लॉक ने मंडरायल ब्लॉक को, नादौती ब्लॉक ने हिंडौन ब्लॉक को तथा करौली ब्लॉक ने मासलपुर ब्लॉक को हराया। मैचों के दौरान सुनील यादव, मुकेश मीणा, पीयूष, गौरी शंकर, विनोद, योगेंद्र सिंह, सुनीता जाखोदा व सुभद्रा आदि ने अंपायर व स्कोरर की महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। प्रतियोगिता के महिला व पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला एवं समापन समारोह बुधवार को मुंशी त्रिलोकचंद माथुर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story