करौली/सूरौठ। राजस्थान के करौली जिले में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले अपराधियों के विरुद्ध सूरौठ थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता अर्जित की है। हिण्डौन उपखंड के ग्राम हाडोली में स्थित एक शराब की दुकान पर सरेराह फायरिंग कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन शातिर बदमाशों को पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। पुलिस ने न केवल आरोपियों को दबोचा, बल्कि उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त अवैध देशी कट्टा और जिंदा कारतूस भी बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।

सूरौठ थानाधिकारी सोहन सिंह गुर्जर ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शेरपुर निवासी सचिन जाट मुख्य है, जिसका पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और उसके विरुद्ध पूर्व में भी कई गंभीर मामले दर्ज हैं। गिरोह का दूसरा सदस्य पाली निवासी धर्मेंद्र सिंह है, जो पूर्व में आर्म्स एक्ट के तहत नामजद रहा है, जबकि तीसरा आरोपी एकोरासी निवासी कुलदीप है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सचिन जाट और धर्मेंद्र सिंह के कब्जे से .315 बोर का एक देशी कट्टा और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

घटनाक्रम के अनुसार, 3 अप्रैल की रात्रि करीब 11:30 बजे इन तीनों बदमाशों ने ग्राम हाडोली स्थित शराब की दुकान को निशाना बनाया था। आरोपियों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से वहां फायरिंग की और दुकान के गल्ले से 5 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए थे। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस की विशेष टीम सक्रिय हुई, जिसमें थानाधिकारी सोहन सिंह के नेतृत्व में एएसआई मुकुट बिहारी, कन्हैया लाल, देशराज, पुष्पेंद्र, योगेंद्र और अजयराज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विशेष रूप से कॉन्स्टेबल देशराज की सजगता और मुख्य भूमिका के चलते पुलिस इन आरोपियों तक पहुँचने में सफल रही। इस कार्रवाई से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप मच गया है और पुलिस अब आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

Rajendra Kumbhakar, Karauli

Rajendra Kumbhakar, Karauli

नाम: राजेन्द्र प्रसाद कुम्भाकर

वर्तमान पद: करौली जिला रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: करौली जिला मुख्यालय, हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम, और मंडरायल (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासनिक खबरें, राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, और शिक्षा

परिचय 

राजेन्द्र प्रसाद कुंभकार राजस्थान के करौली जिले के जिला रिपोर्टर हैं। वह पिछले 6 महीने से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं। वह मुख्य रूप से करौली जिला मुख्यालय की प्रशासनिक खबरों के साथ-साथ पूरे जिले के अंतर्गत आने वाले हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम और मंडरायल क्षेत्रों की राजनीतिक, आपराधिक, स्वास्थ्य और शैक्षणिक गतिविधियों को कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव । 'प्रातःकाल' से जुड़ने से पहले वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों, डिजिटल ऐप्स और समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं:

  • टीएनआई आवाज
  • समाचार प्लस
  • न्यूज भारत
  • दैनिक भास्कर डिजिटल
  • पब्लिक एप
  • शुरू एप
  • करौली नायक (दैनिक समाचार पत्र)
  • राजस्थान की राजनीति (दैनिक समाचार पत्र)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story