कराउली में 26वीं स्टेट बॉक्सिंग के लिए जिला टीम घोषित, देखें चयनित खिलाड़ियों की सूची
त्रिलोकचंद माथुर स्टेडियम में आयोजित ट्रायल के बाद महिला और पुरुष टीम के खिलाड़ियों का चयन किया गया, जो बीकानेर में जिला स्तरीय चुनौती पेश करेंगे।

करौली के त्रिलोकचंद माथुर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय बॉक्सिंग ट्रायल के चयनित खिलाड़ी और समिति सदस्य।
करौली में 26वीं स्टेट बॉक्सिंग महिला टीम और पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल आयोजित किए गए। 25 अक्टूबर 2026 को त्रिलोकचंद माथुर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय सीनियर बॉक्सिंग ट्रायल में पुरुष और महिला टीमों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में करौली जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
ट्रायल के दौरान चयन समिति में राजस्थान बॉक्सिंग संघ के उपाध्यक्ष दारा सिंह मीणा, जिला अध्यक्ष बॉक्सिंग अखिलेश गर्ग, जिला सचिव मौसम मीणा, संयुक्त सचिव पुष्पेंद्र शर्मा और साजिद खान, बॉक्सिंग कोच बॉबी सिंह राजावत तथा राष्ट्रीय रेफरी कैप्टन गिरधारी सिंह गुर्जर शामिल रहे।
महिला वर्ग में 60 किलोग्राम भार वर्ग के लिए स्नेहा मीणा का चयन किया गया। पुरुष वर्ग में 55 किलोग्राम भार वर्ग में गुलशन राजपूत, 60 किलोग्राम में मोनू तमर, 65 किलोग्राम में संकल्प लावण्या, 70 किलोग्राम में विपिन जोरवाल, 75 किलोग्राम में गौरव मीना, 80 किलोग्राम में करण गुर्जर, 85 किलोग्राम में हितेंद्र जाट और 90 प्लस किलोग्राम भार वर्ग में नमो गुर्जर करौली जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
महिला टीम 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित होने वाली 26वीं राजस्थानी स्टेट बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेगी। वहीं, चयनित खिलाड़ी 12 नवंबर से 14 नवंबर तक बीकानेर में आयोजित होने वाली 42 सी राजस्थान स्टेट बॉक्सिंग मुख्य प्रतियोगिता में करौली जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
टीम के कोच बॉबी सिंह राजावत और टीम मैनेजर साजिद खान होंगे। राज्य स्तरीय ट्रायल के बाद चयनित खिलाड़ियों की टीम आगामी प्रतियोगिताओं में जिले की ओर से मुकाबलों में हिस्सा लेगी।

Rajendra Kumbhakar, Karauli
वर्तमान पद: करौली जिला रिपोर्टर (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: करौली जिला मुख्यालय, हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम, और मंडरायल (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): प्रशासनिक खबरें, राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, और शिक्षा
परिचय
राजेन्द्र प्रसाद कुंभकार राजस्थान के करौली जिले के जिला रिपोर्टर हैं। वह पिछले 6 महीने से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं। वह मुख्य रूप से करौली जिला मुख्यालय की प्रशासनिक खबरों के साथ-साथ पूरे जिले के अंतर्गत आने वाले हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम और मंडरायल क्षेत्रों की राजनीतिक, आपराधिक, स्वास्थ्य और शैक्षणिक गतिविधियों को कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव । 'प्रातःकाल' से जुड़ने से पहले वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों, डिजिटल ऐप्स और समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं:
- टीएनआई आवाज
- समाचार प्लस
- न्यूज भारत
- दैनिक भास्कर डिजिटल
- पब्लिक एप
- शुरू एप
- करौली नायक (दैनिक समाचार पत्र)
- राजस्थान की राजनीति (दैनिक समाचार पत्र)
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।
