कुड़गांव में अवैध स्मैक और देशी कट्टे के साथ महिला व युवक गिरफ्तार
एसपी लोकेश सोनवाल के निर्देशन में कुड़गांव पुलिस ने 1.13 ग्राम स्मैक के साथ कान्ता मीना और 315 बोर कट्टे के साथ मदनमोहन बैरवा को पकड़ा।

कुड़गांव थाना पुलिस द्वारा जब्त की गई स्मैक और अवैध देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपी कान्ता मीना एवं मदनमोहन बैरवा की फाइल फोटो।
करौली जिला पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं नशे के कारोबारीयों सहित बिना अनुज्ञा पत्र के अवैध हथियार रखने पर अंकुश लगाने के उद्देश्य जिले में संचालित अभियान के दौरान कुड़गांव थाना पुलिस ने कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ एक महिला आरोपी को गिरफ्तार करने सहित अवैध देसी कट्टा के साथ एक आरोपीय युवक को गिरफ्तार किया है।
प्रकरण 1: अवैध स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार
कुडगांव थानाधिकारी मंजू फौजदार ने बताया कि कुडगांव पुलिस ने गश्त के दौरान यज्ञशाला नाडे के पास एक महिला द्वारा पुलिस जाप्ता को देखकर नाडे मे पेड़ व झाड़ियो मे छिपने के साथ संदिग्धावस्था में पाये जाने पर महिला को थानाधिकारी द्वारा पकड़ा गया।
- आरोपी महिला: 35 बर्षीय कान्ता मीना पत्नि मदनमोहन मीना निवासी बीजलपुर थाना कुडगांव, जिला करौली।
- बरामदगी: महिला के पास एक एड्रॉयड मोबाइल में विश्लेषण करने पर संदिग्ध नंबर मिलने पर महिला की तलाशी ली गई तो उसके पास अवैध मादक पदार्थ स्मैक शुद्ध वजन 60 मिलीग्राम कुल वजन 1 ग्राम 13 मिलीग्राम मिली जिसे जप्त किया गया।
- कानूनी कार्रवाई: आरोपी महिला कान्ता से मादक पदार्थ स्मैक रखने हेतु अनुज्ञापत्र मांगा गया, जो नहीं मिला। महिला का बिना अनुज्ञापत्र के थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ स्मैक की सप्लाई करने के मामले में पुष्टि होने पर अपराध धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का जुर्म प्रमाणित पाया गया।
- पंजीबद्ध मामला: कुडगांव थाने में प्रकरण संख्या 18/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर अनुसंधान हेतु सपोटरा थानाधिकारी अवजीत कुमार मीना के जिम्में किया गया।
प्रकरण 2: अवैध देशी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार
कुडगांव थानाधिकारी मंजु फोजदार ने एक अन्य प्रकरण के बारे में बताया कि कुमारी पुलिस निरीक्षक पुलिस थाना कुडगांव हैड कांस्टैबल गोविन्द कुमार मय पुलिस टीम द्वारा थाने से गश्त के दौरान कस्बा कुडगांव से मकनपुर वाली सडक पर एक शख्स संदिग्धावस्था मे मिला।
- आरोपी युवक: 25 बर्षीय मदनमोहन बैरवा पुत्र श्री जगराम बैरबा निवासी बिन्दापुरा थाना कुडगांव जिला करौली।
- विवरण: पुलिस को चकमा देकर भागने का प्रयास करने पर आरोपी को पकडा व तलाशी ली गई तो शख्स मदन मोहन के कब्जे से एक देशी कट्टा 315 बोर का मिला।
- कानूनी कार्रवाई: हथियार रखने के संबंध में वेध अनुज्ञापत्र नहीं होने पर आरोपी मदनमोहन द्वारा बिना अनुज्ञापत्र के अवैध देशी कटटा 315 बोर को अपने कब्जे मे रखना अपराध धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का जुर्म प्रमाणित पाया गया।
- पंजीबद्ध मामला: आरोपी मदनमोहन को गिरफ्तार कर कुडगांव थाने में प्रकरण संख्या 17/2026 पंजीबद्ध किया जाकर अनुसंधान एएसआई मलखान सिह के जिम्मे किया गया।
पुलिस टीम की भूमिका
"फिलहाल अवैध हथियार रखने के संबंध में पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ में जुटी है।"
उक्त अवैध हथियार प्रकरण में गिरफ्तारी हेतु कुड़गांव पुलिस थाने के कांस्टेबल गणेश व कांस्टेबल सत्यभान की अहम भूमिका रही।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
