करौली, 17 मार्च। मेरा युवा भारत, करौली द्वारा श्री महावीर जी में युवाओं एवं ग्राम विकास अधिकारियों के साथ एक विस्तृत युवा संवाद कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को संगठित कर उन्हें राष्ट्र निर्माण एवं ग्राम विकास की मुख्यधारा से जोड़ना तथा युवा मंडल गठन अभियान को गति देना रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवाओं एवं ग्राम विकास अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

युवा मंडल गठन एवं प्रक्रिया पर विस्तृत चर्चा

कार्यक्रम के दौरान युवा मंडल गठन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें युवाओं को मंडल गठन की प्रक्रिया, उद्देश्य एवं इससे होने वाले लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। युवाओं एवं ग्राम विकास अधिकारियों को बताया गया कि युवा मंडल के माध्यम से वे अपने क्षेत्र में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं विकासात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित कर सकते हैं।





जिला युवा अधिकारी का संबोधन

इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी शरद त्रिपाठी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि "देश का भविष्य युवाओं के हाथों में है और उनकी सक्रिय भागीदारी से ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है।" उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा और क्षमता का उपयोग जनहित के कार्यों में करें तथा युवा मंडल विकास अभियान से जुड़कर अपने गांव एवं क्षेत्र के विकास में अग्रणी भूमिका निभाएं। उन्होंने युवाओं को आत्मनिर्भर बनने, नेतृत्व क्षमता विकसित करने तथा सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने के लिए भी प्रेरित किया।

ब्लॉक विकास अधिकारी के विचार

कार्यक्रम में श्री महावीर जी के ब्लॉक विकास अधिकारी ज्ञान सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि "युवा मंडल गठन से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी।" उन्होंने युवाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और उन्हें जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग करने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने युवाओं को अनुशासन, सहयोग एवं समर्पण की भावना के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी।

संवाद एवं सामाजिक विषयों पर विमर्श

कार्यक्रम के दौरान युवाओं एवं ग्राम विकास अधिकारियों के बीच संवाद स्थापित कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई, जिसमें शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास एवं सामाजिक सहभागिता जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल रहे। युवाओं ने अपने विचार एवं सुझाव साझा किए, जिन पर अधिकारियों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।

विशेष भेंट एवं उपस्थिति

इस दौरान जिला युवा अधिकारी द्वारा ब्लॉक विकास अधिकारी को यूनिसेफ एक्शनऐड की पुस्तक ‘परी हूं मैं‘ भेंट की गई। इस अवसर पर मेरा युवा भारत, करौली के सहयोगी स्टाफ नेहरू लाल बैरवा एवं वॉलंटियर रहीस अहमद सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

Rajendra Kumbhakar, Karauli

Rajendra Kumbhakar, Karauli

नाम: राजेन्द्र प्रसाद कुम्भाकर

वर्तमान पद: करौली जिला रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: करौली जिला मुख्यालय, हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम, और मंडरायल (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासनिक खबरें, राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, और शिक्षा

परिचय 

राजेन्द्र प्रसाद कुंभकार राजस्थान के करौली जिले के जिला रिपोर्टर हैं। वह पिछले 6 महीने से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं। वह मुख्य रूप से करौली जिला मुख्यालय की प्रशासनिक खबरों के साथ-साथ पूरे जिले के अंतर्गत आने वाले हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम और मंडरायल क्षेत्रों की राजनीतिक, आपराधिक, स्वास्थ्य और शैक्षणिक गतिविधियों को कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव । 'प्रातःकाल' से जुड़ने से पहले वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों, डिजिटल ऐप्स और समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं:

  • टीएनआई आवाज
  • समाचार प्लस
  • न्यूज भारत
  • दैनिक भास्कर डिजिटल
  • पब्लिक एप
  • शुरू एप
  • करौली नायक (दैनिक समाचार पत्र)
  • राजस्थान की राजनीति (दैनिक समाचार पत्र)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story